14 नवम्बर से 31 जनवरी 2025 तक किसानों से धान खरीदी होगी , और कांमन 2300 ₹, व ग्रेंड ‘ए ‘2320 ₹ प्रति क्विंटल दर से खरीदेगी राज्य सरकार …।।

गरियाबंद -छत्तीसगढ़ शासन -प्रशासन खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्रालय द्वारा जारी आदेश में राज्य शासन द्वारा निर्धारित दरें विगत वर्षों की भाति खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में भारत सरकार द्वारा निर्धारित एक समान विनिदिर्ष्टियों के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य के किसानों से धान का उपार्जन किए जाने का निर्णय लिया गया है।खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान उपार्जन की नीति निम्नानुसार निर्धारित की गई है।

समर्थन मूल्य –

           भारत सरकार के आदेशित पत्र जारी किए गए है 19.07.2024 द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए औसत अच्छी किस्म (एफ.ए.क्यू.) के धान के उपार्जन के लिए निर्धारित निम्नानुसार समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन कि जावेगी। 

धान कामन –

          राज्य शासन द्वारा किसानों से धान खरीदी कामन सिस्टम से जैसे कि सामान्य किस्म 2300 ₹ प्रति क्विंटल,

धान ग्रेड ‘ए’ 2320 ₹ प्रति क्विंटल भारत सरकार द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 हेतु धान एवं चांवल के लिए निर्धारित एक समान विनिदिर्ष्टियां है।

     उपार्जन की समयावधि –

             खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के दौरान राज्य के किसानों से धान की नगद व लिंकिंग में खरीदी 14 नवम्बर 2024 से 31 जनवरी 2025 तक समय निर्धारित किया गया।

प्रति एकड़ खरीदी निर्धारण –

          खरीफ वर्ष 2024-25 में प्रदेश के किसानों से धान खरीदी कि अधिकतम सीमा 21 क्विंटल प्रति एकड़ से लिंकिंग से खरीदी की जाएगी।

उपार्जन एजेंसी

राज्य के समस्त जिलों में धान का उपार्जन छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ द्वारा कि जाएगी। धान का उपार्जन छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ के द्वारा मात्र प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति की देखरेख में कार्य होंगे।

Prakash Jaiswal
Author: Prakash Jaiswal

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज