चन्द्रदीप यादव/राजधानी से जनता तक/शंकरगढ़, बलरामपुर
शांकरगढ़ :- बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाने मे दिनांक 13फ़रवरी 2026 को मूखवीर के जरिये मोबाईल से मूखवीर सुचना मिला कि दो व्यक्ति नीला रंग की पैशन प्रो मोटर सायकल क्र. सीजी 13 व्ही 3982 में बैठकर गम्हारडीह की ओर से मेन रोड भागवतपुर की ओर पगडण्डी रास्ता में गांजा लेकर बिक्री करने हेतू भागवतपूर मोड आम बगीचा के पास आने वाले है, उसमें से एक व्यक्ति सफेद रंग का शर्ट और द्सरा व्यक्ति सफेद रंग का गोल गला टीशर्ट पहना है बीच में काला रंग का बैग रखे है।
मूखवीर की सूचना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा कर थाना प्रभारी शंकरगढ़ द्वारा हमराह स्टाफ के साथ मुखबिर के बताये जगह ग्राम भागवतपुर मोड के आगे नर्सरी आम बगीचा के पास पहॅच कर संदेहियों का आने का इंतजार कर रहे थें तभी गम्हारडीह की ओर से मुखवीर के बताये हुलिया के अनुसार एक नीले रंग का पैशन प्रो मोटर सायकल क्र. सीजी 13 व्ही 3982 में दो व्यक्ति बैठकर गम्हारडीह की ओर से पगडण्डी रास्ता होते हये भागवतपुर की ओर आते दिखे तथा मोटर सायकल के बीच में एक काला रंग का बैग रखे हुये दिखे जिन्हे ग्राम भागवतपर के पगडण्डी रास्ता के पास हाथ देकर रोका गया परंत् पलिस को देखकर भागने लगे, तब उन्हें हमराह स्टाफ के द्वारा घेराबंदी कर दौडाकर पकडा गया उनका नाम पता पछने पर अपना नाम छवि उर्फ मोनु साहु पिता तेज राम साह उम्र 27 वर्ष. जाति तेली ग्राम इंन्द्रानगर शिव मंदिर के सामने जमनीपाली थाना दर्ी जिला कोरबा एवं विधि से संघर्षरत बालक का रहने वाले वताये जिन्हे मुखवीर सूचना से अवगत कराकर उनका व उनके पास नीला रंग का पैशन प्रों मोटर सायकल क्र. सीजी 13 व्ही 3982 एवं काला रंग का बैंग की तलाशी विधिवत गवाहों लिया गया, जिसमें काले रंग की बैग के अंदर खाकी कलर का टेप से लपेटा हुआ चार पैकेट संदेहियों के कब्जे से बरामद किया गया। आरोपियों से बरामद अवैध मादक पदार्थ गांजा को तौल कराने पर पैकेट क्र. 01 में 1 किलो 63 ग्राम. पैकेट क्र. 02 में 1 किलो 41 ग्राम, पैकेट क्र. 03 में 1 किलो 47 ग्राम, पैकेट क्र. 04 में 1 किलो 53 ग्राम, कुल वजन प्लास्टिक सहित 4 किलो 204 ग्राम कीमती करीब दो लाख दस हजार रूपये का पाया गया। जिसे विधिवत गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।आरोपी छवि उर्फ मोनु साहू एवं विधि से संघर्षरत बालक का कृत्य अपराध धारा 20(ख)(। |)(अ)(आ) एनडीपीएस एक्ट का अपराध घटित करना पायें जाने” से आरोपी छवि उर्फ मोनु साहु पिता तेज राम साह उम्र 27 वर्ष. जाति तेली ग्राम इंन्द्रानगर शिव मंदिर के सामने जमनीपाली थाना दर्री जिला कोरबा को विधिवत गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को दिया जाकर माननीय सत्र न्यायालय रामानुजगंज में पेश किया गया है। तथा विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लेकर विधिवत नियमानुसार कार्यवाही किया गया है।
Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है




