20 दिन बीत जाने के बाद भी झाखने तक नही पहुँचे जनपद के अधिकारी

*मस्तुरी* – मस्तुरी जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत नवगांव में बन रही आर सी सी नाली के निर्माण में हो रही मनमानी को हमने अपनी पाठकों तक पहुँचाया था और बताया था कि किस तरह खराब मटेरियल डस्ट डाल कर निर्माण कराया गया है। खबर के माध्यम से जनपद के अधिकारियों को अवगत भी कराया था लेकिन 20 दिन बीत जाने के बाद भी जनपद के अधिकारियों के कान में जु तक नही रेंगी। 20 दिन बीत जाने के बाद भी जनपद के आला अधिकारी कार्य को झाकने तक नही पहुँचे। इससे साफ पता चलता है कि निर्माण कार्यो को लेकर जनपद के अधिकारी कितने सजग है।

*क्षेत्र में कांग्रेस के विधायक होने की वजह से क्षेत्र में नही कोई सुध*

हालाकी प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है। लेकिन विकास कार्यो से आज भी मस्तुरी अछूता है। कांग्रेस की विधायक होने के वजह से क्षेत्र में हो रही निर्माण कार्यो से कोई लेना देना नही है। यही वजह है कि मस्तुरी के अधिकारी बेख़ौफ़ होकर मनमानी कर रहे है।

लेकिन सब सवाल भी उठ रहे है कि क्या खबर के बाद से मस्तुरी के कोई भाजपा नेता मामले को लेकर उच्च नेताओ को अवगत करा सकते है या फिर इसी तरह धांधली भरी निर्माण कार्य होता रहेगा।

*कार्यवाही नही होने से क्षेत्र की जनता आक्रोश*

लोगो की शिकायत के बाद घटिया निर्माण कार्यो की जानकारी हम तक पहुँचती है जिसे हम जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुचाते है ताकि उस पर कार्यवाही हो सके जिससे मापदंड के अनुसार कार्य हो सके ताकि शासन जिस उद्देश्य से लोगो की सुविधा के लिए निर्माण कार्य कर रही है उनका सीधा उपयोग कर सके।

Ravindra Tandan
Author: Ravindra Tandan

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज