कटघोरा विधानसभा क्षेत्र में प्रबल दावेदार के रुप में विकास झा का नाम शामिल

राजधानी से जनता तक/कोरबा: आगामी कुछ महीनो के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव संपादित होना है, इस बीच विभिन्न पार्टियों के सक्रिय कार्यकर्ता अपने दावेदारी पेश कर रहे हैं। 

 

विधानसभा चुनाव को लेकर कटघोरा विधानसभा में भी अनेक दावेदार सामने आए हैं जिसमें भारतीय जनता पार्टी से प्रमुख दावेदार के रूप में भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा का नाम सामने आ रहा है। विकास झा भारतीय जनता पार्टी में ऊर्जावान एवं सक्रिय कार्यकर्ता हैं जो एक लंबे समय से न केवल राजनीतिक बल्कि सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहते हैं। स्थानीय ग्रामीण क्षेत्र के लोग उनकी जन सेवा भावना से काफी प्रभावित रहते हैं। वे स्वयं आगे बढ़कर जरूरतमंदों की मदद करते हैं। धर्म कर्म के कार्यों में भी वे बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। उन्होंने अनेक मंदिरों का जीर्णोधार भी करवाया है। शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए वे लगातार विद्यालयों का दौरा करते रहते हैं एवं जरूरत के हिसाब से मदद भी करते हैं।

 

विकास झा की इन्हीं खूबियों के कारण से क्षेत्रीय लोग उन्हें बहुत पसंद करते हैं एवं चाहते हैं कि वे इस बार विधानसभा चुनाव में अपने दावेदारी पेश कर चुनाव लड़े। विधानसभा क्षेत्र में सर्वे के अनुसार उनकी स्थिति काफी अच्छी है, अगर भारतीय जनता पार्टी उन्हें प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतारती है तो निश्चित ही विजय हासिल होगी।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

error: Content is protected !!