देवभोग को नगर पंचायत का मिला दर्जा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार ने दिया बड़ा तोहफा

राजधानी से जनता तक। देवभोग । चरण सिंह क्षेत्रपाल ।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने गरियाबंद जिले के अंतिम सीमा क्षेत्र देवभोग विकास खण्ड को नगर पंचायत का दर्जा तोहफा के रूप में दिया गया।

लंबी समय अंतराल के पश्चात ग्राम पंचायत देवभोग को नगर पंचायत का दर्जा प्राप्त हुई है। छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम 1961 , क्रमांक 37, सन् 1961व धारा 5 प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए, राज्य शासन एतद् द्वारा गरियाबंद जिला गठित करने का अभिप्राय प्रकट करता है। तथा नगर पंचायत देवभोग में सम्मिलित किये जाने वाले पंचायतों का विवरण निम्नानुसार है – 1. ग्राम पंचायत देवभोग जनसंख्या वर्ष 2011 कि स्थिति में -4157 ,2.झाराबाहाल जनसंख्या वर्ष 2011कि स्थिति में -765 तथा गांव सोनामुंदी का जनसंख्या वर्ष 2011कि स्थिति में -365 ग्राम पंचायत देवभोग,झाराबाहाल ,व सोनामुंदी की सीमाएं ही नगर पंचायत देवभोग की सीमाएं होगी। छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित होने के तारीख से 21 दिन के भीतर कोई भी स्थानीय प्राधिकारी अथवा अन्य कोई भी व्यक्ति आशय के विषय में आपत्ति/सुझाव कलेक्टर गरियाबंद को उनके कार्यालय में राज्य शासन के विनिश्चय हेतु कार्यालय दिवस एवं समय पर प्रस्तुत करने को कहा गया है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

error: Content is protected !!