राजधानी से जनता तक । लैलूंगा । धर्मेन्द्र महन्त । रायगढ़ जिला अंतर्गत विकासखण्ड लैलूंगा के जनपद कार्यालय के पास महात्मा गांधी को की प्रतिमा पर फूलमाला चढ़ा कर 2 अक्टूबर 2023 को महात्मा गांधी जी के प्रतिमा का अनावरण समारोह संपन्न किया गया।
इस विशाल समारोह में लैलूंगा विधानसभा के विधायक चक्रधर सिंह सिदार के साथ मुख्य अतिथि के रूप में रायगढ़ जिले के चहेते युवा नेता विभाष सिंह ठाकुर जी की उपस्तिथि थी जिसमे लैलूंगा क्षेत्र के युवाओं एवं आम जनता के साथ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा हर्षोल्लास के साथ उनका स्वागत किया गया,
इस अवसर पर प्रमुख रूप से मुख्य कार्यपालन अधिकारी लैलूंगा, नगर पंचायत के सी.एम.ओ.सर,आदिवासी कट्टावर नेता हृदय राम राठिया जी,श्रीमती किरण पैंकरा(अध्यक्ष जनपद पंचायत लैलूंगा),लखन लाल सारथी(उपाध्यक्ष ज.प.लैलूंगा),पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कपिल सिंघानिया जी एवं ओमसागर पटेल जी,ठंडा राम बेहरा(अध्यक्ष ब्लैक कांग्रेस कमेटी),रविन्द्र पाल ध्रुवे(उपाध्यक्ष नगर पंचायत लैलूंगा) और नगर पंचायत के समस्त पार्षद गण के साथ एन.एस.यू.आई.रायगढ़ के जिला सचिव सम्राट महंत सहित एन.एस.यू.आई. के सभी सदस्य के साथ कई कार्यकर्ता,कर्मचारीगण एवं आम जनता की उपस्तिथि रही।।

Author: Rajdhani Se Janta Tak
छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com



