कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र जरही में सभा को संबोधित करने।

आयोजित सभा स्थल पर अनुमान से कम हुई भीड़ जहां मंडल भाजपा पदाधिकारी दिखे निष्क्रिय।
मोहन प्रताप सिंह
राजधानी से जनता तक. सूरजपुर/:– उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज आज सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी शकुंतला सिंह पोर्ते के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे। उन्होंने यहां पर वर्तमान प्रदेश सरकार के घोटाले की लिस्ट लोगों को गिनाई। उन्होंने कहा यहां पांच हजार करोड़ का चावल घोटाला हुआ है, 2161 करोड़ का शराब घोटाला हुआ है, 540 करोड़ का कोयला घोटाला हुआ है, 1300 करोड़ का गठन घोटाला हुआ है जो पैसा आपके विकास में खर्च होना चाहिए था, जो पैसा आपके बच्चों की शिक्षा महिलाओं के विकास में खर्च होना था वह घोटाले में चला गया। उन्होंने उत्तराखंड का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां पर डबल इंजन सरकार होने की वजह से पहाड़ों में भी रेल चलने लगी है यहां पर यदि डबल इंजन की सरकार बनती है तो केंद्र की सारी योजनाएं केंद्र की सारी सहायता सीधे-सीधे लोगों तक पहुंचने लगेगी।
शकुंतला सिंह पोर्ते के पक्ष में मतदान करने का किया अपील
सतपाल महाराज ने इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी शकुंतला सिंह पोर्ते के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विधानसभा अंतर्गत एसईसीएल खेल परिसर जरही में लगे सभा में जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यहां पर यदि सरकार बदलती है तो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास होगा, उन्होंने कहा आज हम मिलियन डॉलर इकोनॉमी की ओर बढ़ रहे हैं सभी देश हमें हथियार, जहाज सहित सभी सहायता देने को तैयार हैं यह सब केवल देश के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में में हो पाया है और इस बार छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनना तय है, वही कहा की सनातन की रक्षा करना है, सनातन को बढ़ाना है, जो धर्म की रक्षा करता है धर्म उसकी रक्षा करता है।
सभा स्थल लेट से पहुंची भाजपा प्रत्याशी शकुंतला सिंह पोर्ते
उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज सूरजपुर जिले के प्रवास पर थे जहां प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी शकुंतला सिंह पूर्ति के लिए आम सभा कर जनता से वोट की अपील कर रहे थे उस सभा स्थल पर ही प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी शकुंतला सिंह पोर्ते लेट से पहुंची। शकुंतला सिंह पोर्ते सभा स्थल पर तमाम वक्ताओं के भाषण समाप्त होने के बाद जब स्टार प्रचारक उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज आमसभा को संबोधित कर रहे थे वहीं सतपाल महाराज के भाषण के अंत में स्थानीय प्रत्यासी शकुंतला सिंह पोर्ते का आगमन होता है।
निस्कृय दिखे भाजपा मंडल के पदाधिकारी सभा स्थल पर नहीं हुई अनुमानित भीड़
सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विधानसभा के प्रत्याशी शकुंतला सिंह पोर्ते के समर्थन पर पहुंचे उत्तराखंड कैबिनेट के मंत्री सतपाल महाराज के सभा स्थल पर अनुमानित भीड़ नहीं पहुंच पाई ऐसा लगता है कि कार्यक्रम के प्रति भाजपा जरही मंडल के पदाधिकारी सक्रिय नहीं रहे जहां जरही खेल परिसर में आयोजित सभा पर अनुमानित भीड़ की संख्या नहीं दिखी।
सभा स्थल पर सतपाल महाराज के अनुवाई ही अधिकांश दिखे
प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत जरही स्थित एसईसीएल खेल परिसर में प्रतापपुर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी शकुंतला सिंह पोर्ते के समर्थन में आयोजित सभा में अनुमानित भीड़ से भी कम की हुई उपस्थिति जहां सभा स्थल में सिर्फ सतपाल महाराज मानव उत्थान सेवा समिति से जुड़े अनुयाई ही अधिकांश दिखे। बताया जाता है की सतपाल महाराज उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री हैं। 2014 तक, सतपाल महाराज मानव उत्थान सेवा समिति के प्रमुख रहे और “ज्ञान” (नॉलेज) नामक मेडिटेशन तकनीक सिखाने का भी काम किया। इस आंदोलन के तहत दुनिया भर में कई जगहों के छात्रों के साथ ही आश्रम जुड़े, जिसका मुख्य कार्यालय भारत में है। ऐसा दावा है कि इससे लाखों सदस्य जुड़े हैं और हरिद्वार के मुख्य आश्रम में नियमित तौर पर कार्यक्रम आयोजित होते हैं, जिसमें 100,000 या उससे अधिक लोग शामिल होते हैं।
भाजपा प्रत्याशी शकुंतला सिंह पोर्ते को सतपाल महाराज ने आशीर्वाद स्वरुप पहनाया माला
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के द्वितीय चरण का मतदान 17 नवंबर को है। चुनाव प्रचार के लिए मात्र 48 घंटे बचे हैं। इसी बीच धुआंधार चुनाव प्रचार हो रहा है। इस कड़ी में प्रतापपुर विधानसभा के जरही खेल परिसर में प्रतापपुर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी शकुंतला सिंह पोर्ते के समर्थन में आयोजित सभा में अनुमानित भीड़ से भी कम की हुई उपस्थिति जहां सभा स्थल में सिर्फ सतपाल महाराज मानव उत्थान सेवा समिति से जुड़े अनुयाई ही अधिकांश दिखे। बताया जाता है की सतपाल महाराज उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री हैं। 2014 तक, सतपाल महाराज मानव उत्थान सेवा समिति के प्रमुख रहे और “ज्ञान” (नॉलेज) नामक मेडिटेशन तकनीक सिखाने का भी काम किया। इस आंदोलन के तहत दुनिया भर में कई जगहों के छात्रों के साथ ही आश्रम जुड़े, जिसका मुख्य कार्यालय भारत में है। ऐसा दावा है कि इससे लाखों सदस्य जुड़े हैं और हरिद्वार के मुख्य आश्रम में नियमित तौर पर कार्यक्रम आयोजित होते हैं, जिसमें 100,000 या उससे अधिक लोग शामिल होते हैं।
भाजपा प्रत्याशी शकुंतला सिंह पोर्ते को सतपाल महाराज ने आशीर्वाद स्वरुप पहनाया माला
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के द्वितीय चरण का मतदान 17 नवंबर को है। चुनाव प्रचार के लिए मात्र 48 घंटे बचे हैं। इसी बीच धुआंधार चुनाव प्रचार हो रहा है। इस कड़ी में प्रतापपुर विधानसभा के खेल परिसर जरही में सतपाल महाराज का आगमन भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए हुआ। उन्होंने प्रतापपुर विधानसभा की प्रत्याशी शकुंतला सिंह पोर्ते को विजयी माला पहनाकर अपना आशीर्वाद दिया।
गरीबों का शोषण के साथ धर्मांतरण हो रहा है
सतपाल महाराज ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में गरीबों का शोषण मिशनरी संस्थाएं कर रही है, लोगों को धर्मांतरित किया जा रहा है यहां धर्मांतरण के विरुद्ध सख्त कानून नहीं है छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल धर्मांतरण का समर्थन कर रहे हैं। इसीलिए यहां सख्त कानून नहीं बन पा रहा है। सतपाल महाराज ने कहा कि भारत की रक्षा और भारत के सम्मान को बढ़ाना है तो आपको कमल का बटन दबाना होगा जहा प्रदेश की भूपेश सरकार लगातार घोटाले को अंजाम दे रही है।
