कोरबा के चार सहायक उप निरीक्षकों की हुई पदोन्नति, पुलिस अधीक्षक ने स्टार लगाकर दी शुभकामनाएं

राजधानी से जनता तक|कोरबा| कोरबा जिले में पदस्थ चार एएसआई को पदोन्नत किया गया है जिन्हे एसआई बनाया गया, आज एसपी कार्यालय में सभी के कंधों पर सितारे लगाते हुए उन्हे पुलिस अधिक्षक ने बधाई दी।

छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर, अटल नगर से जारी आदेश क्रमांक पुमु/स्था/ए-3/एम-2805/2024 रायपुर, दिनांक 03.09.2024 के तहत विभिन्न जिलों में पदस्थ सहायक उप निरीक्षकों को उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति दिया गया है। पदोन्नत के तहत जिला पुलिस कोरबा के चार सहायक उप निरीक्षक- राजेश तिवारी, राकेश गुप्ता, अजय सोनवानी और मालिक राम जांगड़े को उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्राप्त हुई ।

  आदेश के फलस्वरूप आज पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस चौहान व नेहा वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रविंद्र कुमार मीना ने इन चारों सहायक उपनिरीक्षकों के कंधे पर स्टार लगाया गया और पदोन्नति की शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने पदोन्नत हुए उप निरीक्षकों को निष्ठापूर्वक कार्य करने के लिए प्रोत्साहित कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं ।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
September 2024
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

टॉप स्टोरीज

error: Content is protected !!