ग्राम पंचायत रिगनी के गुडी चौक में आयोजित अखण्ड नवधा रामायण कार्यक्रम का अचार्य पंडित संजय कुमार दुबे सहयोगी सरवन दास वैष्णव जी कर रहे है। जिसमें कथा सुनने बड़ी संख्या में आसपास के गांवों से श्रद्धालु को सुनने के लिए आमंत्रित किया गया है 28 अक्टूबर को सहस्त्रधारा हवन प्रसाद वितरण के साथ नवधा का समापन होगा। आयोजन को सफल बनाने हेतु अखण्ड नवधा रामायण क्षेत्र के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी जुटे हुए हैं। वहीं बाहर से आने वाले मानस गायन मंडलियों एवं रामायण प्रेमी एवं श्रोताओं के लिए भोजन भंडारा की व्यवस्था 9 दिन तक रखी गई है अखण्ड नवधा रामायण में
प्रथम पुरुस्कार 7001 रु. धनसाय कश्यप के द्वारा द्वितीय पुरुस्कार 5001 मेलाराम कश्यप अशोक कश्यप विजय कश्यप के द्वारा तृतीय पुरुस्कार 3001 रु. हरप्रसाद कश्यप (हरि) शिवचरण कश्यप के द्वारा चतुर्थ पुरुस्कार 2001 रु. सत्यप्रेम कश्यप सुनील कश्यप के द्वारा पंचम पुरुस्कार 1501 रू. रविद्र कश्यप दुलेश्वर प्रसाद कश्यप के द्वारा पष्ठम पुरुस्कार 1001 भागवत सिंह भैना के द्वारा फाइनल प्रतियोगिता 27/10/2024, दिन-रविवार को (रात्रिकालीन 8 बजे से ) अध्यक्ष श्री फेकूराम कश्यप उपाध्यक्ष श्री धरम कश्यप कोषाध्यक्ष श्री अशोक कश्यप सचिव श्री मनहरण कश्यप सहसचिव श्री विश्राम भैना समेत समिति के पदाधिकारी नवधा रामायण में व्यवस्था बनाने जुटे हुए है।

Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है



