अवैध गांजा का परिवहन करने वाले दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

जप्त गांजे की अनुमानित कीमत 5,40,000/- रूपये तस्करी में प्रयुक्त वाहन टाटा इंट्रा अनुमानित कीमत 8,00,000/- रूपये

राजधानी से जनता तक जिला प्रमुख पवन तिवारी

कबीरधाम। बोड़ला – राज्य शासन की मंशा के अनुरूप, अवैध मादक पदार्थों एवं नशे के कारोबार पर सख्ती से रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कबीरधाम पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज दीपक झा के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह छवई के नेतृत्व में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी संजय तिवारी के मार्गदर्शन में, थाना बोड़ला प्रभारी निरीक्षक राजेश चण्ड द्वारा चलाए गए सघन अभियान के तहत अवैध गांजा परिवहन करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों के पास से 54 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है, जिसकी बाजार कीमत 5,40,000 रुपये आंकी गई है। यह गांजा टाटा इंट्रा वाहन के हाइड्रोलिक ट्रॉली के नीचे छिपाकर रखा गया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया।
• वाहन: टाटा *इंट्रा (हाइड्रोलिक ट्रॉली)*कीमत 800000/- पुलिस ने जब्त की।आरोपियों के विरुद्ध थाना बोड़ला में अपराध क्रमांक 218/2024 धारा 20(B) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और वाहन को भी जप्त कर लिया गया है।राज्य शासन के निर्देशानुसार, मादक पदार्थों एवं नशे के कारोबार पर सख्त कदम उठाने के तहत जिले भर में पुलिस द्वारा सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में, थाना बोड़ला प्रभारी निरीक्षक राजेश चण्ड द्वारा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही थी। उसी तारतम्य दिनांक 20/10/2024 को फॉरेस्ट नाका बोड़ला के पास विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया, जहां मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने टाटा इंट्रा वाहन को रोका। जांच के दौरान, हाइड्रोलिक ट्रॉली के नीचे छुपाए गए 52 अलग-अलग पैकेटों में 54 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गांजा और वाहन दोनों को जप्त कर लिया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।राज्य शासन की मंशा के अनुसार, कबीरधाम पुलिस नशे के अवैध व्यापार को जड़ से समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस सघन अभियान के माध्यम से जिले में नशे के व्यापार को खत्म करने के साथ-साथ युवाओं और समाज के अन्य वर्गों को इस घातक व्यसन से बचाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस की सतर्कता और निरंतर कार्यवाही से जिले में नशे के कारोबार में लिप्त अपराधियों के बीच भय का वातावरण बन चुका है, जिससे इस अवैध धंधे पर प्रभावी अंकुश लग रहा है। इस पूरी कार्यवाही की पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगाव रेंज दीपक झा, पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह छवई ने पुलिस टीम की सराहना की हैं।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

1. प्रसांत भुक्ता, पिता एकलव्य भुक्ता, उम्र 27 वर्ष, साकिन बोरझर, कोटा थाना बाऊसुणी, जिला बौद्ध, ओडिशा
2. जुलु डांग, पिता बीजा डांग, उम्र 25 वर्ष, साकिन बरहापथर, थाना बाऊसुणी, जिला बौद्ध, ओडिशा

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

टॉप स्टोरीज

error: Content is protected !!