राजधानी से जनता तक । सारंगढ़-बिलाईगढ़ । भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रमुख सुभाष जालान पर एक महिला ने पति को नौकरी लगाने के नाम पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीडि़ता ने चार लोगों पर दुष्कर्म के आरोप लगाए है।
दरअसल में पीडि़त महिला बुधवार को अपने पति को लेकर सैकड़ो लोगों के साथ जिला कलेक्टर के दफ्तर पहुंची हुई है। जहां उसने भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रमुख सुभाष जालान सहित चार लोगों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीडि़ता ने बताया कि आरोपित लोगों ने उसके पति को नौकरी पर लगाने का प्रलोभन देेकर उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया है। आरोप लगाने वाली महिला के पति ने कहा है कि अगर उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह कलेक्टोरेट में ही आत्मदाह कर लेंगे। बताया जाता है कि पीडि़ता का पति धान खरीदी केंद्र में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर काम करता था। लेकिन किसी कारण से उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। इसके बाद वह मदद की मांग लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष जालान के पास पहुंची थी।

Author: Rajdhani Se Janta Tak
छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com



