सिमगा पुलिस द्वारा यातायात जन जागरूकता अभियान चलाया गया

राजधानी से जनता तक/ सौरभ यादव

तिल्दा नेवरा:- दुर्धटनाओं को ध्यान में रखते हुए सड़क दुर्धटनाओं में कमी लाने के लिए सिमगा पुलिस द्वारा यातायात जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें सिमगा थाना प्रभारी योगिता खापर्डे सिमगा यातायात प्रभारी नरेश कांगे,द्वारा यातायात जागरूकता अभियान के तहत आज ग्राम खंडवा में यातायात जागरूकता अभियान-2024 का आयोजन किया गया। जिसमें सिमगा यातायात पुलिस द्वारा ग्राम खंडवा सिमगा क्षेत्र के ट्रेक्टर वाहन मालिकों एवं चालको को यातायात नियमों के संबंध में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के उपस्थिती में बताया गया की शराब पीकर वाहन नही चलाने , तेज गति वाहन ना चलाने , मोटर सायकल में तीन सवारी नही चलाने , ट्रैक्टर वाहनों को कृषि कार्य में उपयोग करने , सवारी के रूप में उपयोग ना करने , रात में चलते समय ट्रेक्टर का दोनो लाइट चालू रखने एवं यातायात सुरक्षा एवं नियमों का पालन करने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। अभी ठंड के मौसम में सड़क मार्ग में कोहरा आदि की स्थिति में धीमे एवं सीमित गति में ट्रैक्टर चलाने हेतु निर्देश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वाहन चालकों का मेडिकल टीम एवं समुचित स्वास्थ्य परीक्षण कराने के साथ साथ 160 ट्रेक्टरों रेडियम पट्टी लगाया गया।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]

टॉप स्टोरीज

error: Content is protected !!