नगर पंचायत खरौद में कलश यात्रा के साथ शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा का हुआ शुभारंभ

रिगनी / खरौद धार्मिक नगरी खरौद नगर में 3 नवंबर को भव्य कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा का शुभारंभ किया गया। कलश यात्रा में 751 कलश के साथ मांझापारा सहित नगर की माता बहनें शामिल हुईं। कन्याओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सभी कलशधारी आकर्षक पहनावा व वेशभूषा में शामिल हुईं। कलश यात्रा हिंगलाज परिसर मध्यनगरी चौक मांझापारा से निकलकर मां महामाया का दर्शन करते हुए आगे तिवारी पारा कंकालीन दाई चौक होते हुए लक्ष्मणेश्वर मंदिर के सामने कुंड तक पहुंची। वहां सभी कलशों में जल भरा गया। यहां से लक्ष्मणेश्वर महादेव का दर्शन करते हुए बुधवारी बाजार हनुमान जी, शनिदेव मंदिर में मन्नत मांगते हुए यात्रा यज्ञ स्थल तक पहुंची। कलश यात्रा के आगे आगे नित्य करते हुए भैरव देव करमा पार्टी तथा पीछे हरे कीर्तन पार्टी भजन कीर्तन करते हुए चल रही थीं। कथा यजमान श्रीमती कल्पना-खगेन्द्र आदित्य साथ थे। भगवान शंकर जी के गण भूत पिशाच भी झांकी में साथ थे। यात्रा में कथा व्यास ओजस्वी संत हनुमान दास महाराज बग्घी में सवार होकर चल रहे थे। उनके पीछे कथा आयोजकों एवं श्रद्धालुओं का रेला था। रास्ते में जगह-जगह आतिशबाजी हो रही थी। व्यास ने लक्ष्मणेश्वर महादेव का दर्शन करते हुए अपने आप को सौभाग्यशाली बताया। उन्होंने कहा कि भगवान आशुतोष की नगरी में शिव पुराण कथा सुनाने का अवसर मेरा सौभाग्य है। कलश यात्रा समापन पर आयोजकों द्वारा सभी को प्रसाद वितरण कर विदा किया गया।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

What does "money" mean to you?
  • Add your answer
November 2024
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
252627282930  

टॉप स्टोरीज

error: Content is protected !!