वनांचल में तस्करी का बड़ा खेल : चाँदगढ़ी बना एपी सेंटर, मुढ़ीपाऱ से भी जुड़े तार

खैरागढ़. केसीजी पुलिस की लगातार कार्यवाही से साफ हो चुका है,कि महाराष्ट्र के गौ तस्कर वनांचल के रास्ते सीजी के तस्करों से मिलकर गौ वंशो की तस्करी का बड़ा खेल खेल रहे हैं। इसमें पांडादाहा का चांदगढ़ी ग्राम तस्करी का एपी सेंटर बनकर उभरा है। व ब्लॉक के सबसे बड़े ग्राम मुढ़ीपाऱ से भी तस्करी के तार जुड़ रहे हैं। लगातार पुलिस कार्यवाही से गौ तस्करों के हौसले पस्त हुए हैं। अब तक पुलिस ने तार से तार जोड़कर डेढ़ दर्जन से अधिक तस्करों को पकड़ा है। चांदगढ़ी से दलाल के माध्यम से कई सालों से महाराष्ट्र-मध्यप्रदेश में तस्करी के तार जूडे़ थे जिसमें इससे पहले छोटे कार्यवाही करके छोड़ दिया जाता था। लेकिन इस पुलिस ने तार-तार जोडते हुए अन्तर्राज्यीय गौ तस्कर के लिंक को तोड दिया। पूर्व में घोटिया निवासी को भी गौ तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। जिसका तार भी चांदगढ़ी से जुड़ हुआ था। वनांचल के रास्ते और पूर्व में पुलिस की निष्क्रियता के चलते कई बार इन तस्कारो छत्तीसगढ से मध्यप्रदेश-महाराष्ट्र गौ सप्लाई करने में सफलता प्राप्त हुई थी लेकिन इस बार पुलिस ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाते हुए अन्तर्राज्यीय लिंक को ध्वस्त कर 10 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

 

पीटते हुए ले जा रहे थे मौहाढार

 

30 जुलाई को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की कुछ लोग मवेशियो को पिटते हुए मौहाढार की ओर ले जा  रहे है। पुलिस ने मौके पर रेड कार्यवाही किया पुलिस गाडी को देखकर दो लोग भाग गए मौके पर एक व्यक्ति शिव नंदन साहू पिता स्व. खेदू राम साहू उम्र 55 साल निवासी मुढीपार को पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान आरोपी शिव नंदन साहू ने बताया की आवारा मवेशी को मुढीपार से कटेमा की ओर पुनीत टेकाम के दैहान ले जा रहे है। साथ ही मौके से भागे व्यक्ति का नाम मौहाढार निवासी सुन्दर टेकाम, राजेश टेकाम बताया गया। आरोपियों से गाय 55 नग, बछिया 45 नग, बछडा 30 नग की जप्ती पत्रक बनाकर पुलिस कब्जा में लिया गया।

3 अगस्त को किया गिरफ्तार

 

पुलिस ने फरार आरोपी राजेश टेकाम व सुन्दर टेकाम का मेमोरेण्डम कथन लिया. तो उसने अपने कथन मे उक्त मवेशी को अन्तर्राज्यीय गौ तस्कर सबर अली पिता उमर खान उम्र 27 साल निवासी वार्ड नं. 19 टिमकीटोला थाना बहेला जिला बालाघाट (म0प्र0) के साथ मिलकर तस्करी करना स्वीकार किया। जिसके बाद गौ तस्कारी करने के आरोप में तीनो आरोपी को 3 अगस्त को गिरफ्तार किया गया।

 

बाकी आरोपी भेजे गए जेल

 

घटना दिनांक से मुख्य आरोपी सबर अली फरार हो गया था जिसका लगातार पतासजी की जा रही थी। जिसे 12 अक्टूबर को हिरासत में लेकर पुछताछ किया गया जिसमें उन्होने बताया की उक्त मवेशियो को ग्राम चांदगढी निवासी रूपेश कोठले पिता स्व. शिवप्रसाद उम्र 23 साल, रवि बंजारे पिता छेरकू राम बंजारे उम्र 30 साल एवं कुंवर दास उर्फ दददू पिता इंदल लाल मारकण्डे उम्र 27 साल के साथ मिलकर महाराष्ट्र ले जाकर कत्लखाना ले जाने वाले व्यापारी मनोहर मनघटे पिता भोजराज मनघटे उम्र 25 साल निवासी वार्ड नंबर 03 पानगांव पोस्ट पाउलदौना थाना साल्हेकसा जिला गोंदिया (महाराष्ट्र) को बेच देते है और प्राप्त रकम को आपस में बांट लेते है। आरोपियों का प्रकरण सलिप्तता पाये जाने पर पशु तस्करो के विरूद्व धारा 4, 6, 10 छ.ग. कृषक परीक्षण अधि 2024 एवं पशु के प्रति क्रुरता निवारण अधिनियम 1960 का धारा 11 के तहत कार्यवाही कर आरोपी सबर अली, रूपेश कोठले, रवि बंजारे, कुंवर दास को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया।

 

पहला अपराध इसलिए मुचलके में छोड़ा  गया घनश्याम

 

पुलीस अन्तर्राज्यीय गौ तस्कर सबर अली से उक्त गायों खरीद कर महाराष्ट्र के कत्लखाना ले जाने वाले आरोपी भोजराज मनघटे की पतासाजी किया जा रहा था। प्रकरण के विवेचना के दौरान ग्राम पंचायत मुढ़ीपार के सरपंच पति घनश्याम सिन्हा की भी संलिप्तता आरोपियों को मवेशी उपलब्ध कराने में पाई गयी। जिसके बाद सोमवार को घनश्याम सिन्हा व मंगलवार को आरोपी भोजराज मनघटे को गिरफ्तार किया गया। पुलीस अधीक्षक ने बताया की सरपंच पति घनश्याम सिन्हा का पहला अपराध होने की वजह से थाना से मुचलका पर छोड़ा गया है और मुख्य आरोपी भोजराज मनघटे का न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया है।

 

बदनाम करने डाल दिया गौ तस्करी में नाम

गौ तस्करी में सरपंच पति घनश्याम सिन्हा के नाम आने पर बुधवार को आरोपी सरपंच पति के साथ सिन्हा समाज के जिला अध्यक्ष दीनदयाल सिन्हा, जिला महामंत्री नरोत्तम सिन्हा, मंडलेश्वर कुंभलाल सिन्हा, कार्…

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

What does "money" mean to you?
  • Add your answer
November 2024
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
252627282930  

टॉप स्टोरीज

error: Content is protected !!