जिला संवाददाता-चरण सिंह क्षेत्रपाल
राजधानी से जनता तक. देवभोग -त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन को लेकर देवभोग जनपद पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 01में राजनीति सरगर्मी तेज हो गई है। जनपद पंचायत सदस्य पद के लिए क्षेत्र क्रमांक 01 से सहज सरल, सुशील कर्मठ अनुभवी व कोमल स्वभाव लोकप्रिय समाज सेविका सुशीला पाथर का नाम संभावित उम्मीदवार जनता के सामने उभर आई है। उनकी लोकप्रियता और छब्बी जनता का विश्वास उन्हें चुनावी दौड़ में मजबूती प्रदान कर सकती है। सुशीला पाथर अपने क्षेत्रों में गरीबों के साथ एक साथ एक समान सबसे मिल-जुलकर एक ही दिशा में साथ लेकर चलने में उनकी लोकप्रियता को दर्शाता है।वे अपनी साफ मिलनसार स्वभाव और समस्याओं के समाधान की तत्परता से जनता के विश्वास को जीता है।
अपनी क्षेत्र में विश्वास की नई उंचाई पर पहुंचने का लक्ष्य
ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य को लेकर बड़ी फैसला ग्रामीणों को संबोधित किया है, जिसमें पूर्व जनपद पंचायत सदस्य सुशीला पाथर अपनी सकुशल कार्यकाल में जनकल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब लोगों के द्वार तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। लोगों को दुःख सुख में हमेशा आगे रहती हैं। इसी प्रकार आज सुशील पाथर ने अपनी अनुभव को साझा करतीं हुई।अपनी ग्रामीण जनों को विनती लगाई जा रही है। मेरा उद्देश्य यह है कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को उंचाई तक लेने में मेरी सहायता क्षेत्रवासियों को सदैव हमेशा बरकरार बनी रहेगी। इसी तरह आज जनपद पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 01 के प्रबल दावेदार सुशीला पाथर का क्षेत्र में जितने भी जाति समुदाय वर्ग हैं, जैसे कि बुजुर्गो, माताओं, युवाओं व बहनों की पहली पसंद बन चुकी हैं। और उनकी मांग भी किया जा रहा हैं। गांव अंचलों में घर में, खेतों में, पारा, बस्तियों में हर जगह -जगह उनकी ही चर्चाएं हो रहीं है। सुशीला पाथर सरल सहज और मिलनसार होने के कारण ही जनता के बीच में काफी लोकप्रिय है ।
क्षेत्र के सभी समाज वर्गों के हरएक कार्यों में हमेशा आगे रहती है
क्षेत्र में जितने भी समाज वर्ग है, उनके दु:ख-सुख में वह अपनी समय दान देने में कभी भी पीछे नहीं हटती। चाहे गांव में धार्मिक अनुष्ठान हो या अन्य किसी भी कार्यक्रम आयोजित किए गए है सब मे शामिल होकर उन्होंने अपनी सहभागिता दिखाई है। जिससे आज ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं।
पूर्व जनपद पंचायत सदस्य सुशीला पाथर की कार्यकाल में सफल नेतृत्व रही हैं।
जनपद पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 0 1 में कुछ विगत वर्षों के बाद वह जनपद पंचायत सदस्य पद पर सफल नेतृत्व हुई रहीं हैं।जिसमें आम नागरिकों को विकास पथ में योगदान मिला था। इसी क्रम में आज सुशीला बाई ने जनपद पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 01 में सदस्य पद के लिए आज भारी संख्या में देवभोग जनपद पंचायत कार्यालय में नामांकन दाखिल करने पहुंची अपनी क्षेत्र की हजारों जन संख्याओं के साथ ।वे समाजसेविका रहती हुई क्षेत्र में जन समस्या को त्वरित निराकरण किया करती है। क्षेत्र में सड़कों, शिक्षा,व स्वास्थ्य जैसे मुद्दों को लेकर आगे बढ़े और संभवतः प्रयास जारी रहा है। इसी लिए आज क्षेत्र में सुशीला पाथर सबके चहेता बन गये है।
जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 01 में दावेदारी से क्षेत्रवासियों में उत्साह और उमंग का माहौल
देवभोग क्षेत्र के जनपद पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 01 में सुशीला पाथर की दावेदारी से क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह का माहौल बना हुआ है। त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 01 से प्रबल दावेदार सुशीला पाथर ने चुनाव लड़ने के लिए नामांकन दाखिल करने आज देवभोग जनपद पंचायत में जन सैलाव भीड़ उमड़ी हुई थी । उनके चुनाव लड़ने के लिए फैसले से कई गुना अधिक खूब जोर शोर से प्रचार प्रसार व ग्रामवासियों द्वारा भारी उत्साहित व खुशियां का माहौल बना हुआ है।
Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है