जनपद पंचायत छुरा में मीरा ठाकुर बनीं अध्यक्ष, कुलेश्वर सोनवानी उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित

छुरा, गरियाबंद: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नतीजों के बाद छत्तीसगढ़ में जिला एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के चुनाव संपन्न हो रहे हैं। इसी क्रम में गरियाबंद जिले की जनपद पंचायत छुरा में मंगलवार को अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न हुआ। इस चुनाव में मीरा ठाकुर को जनपद पंचायत छुरा की अध्यक्ष के रूप में चुना गया, जबकि कुलेश्वर सोनवानी उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए।

जनता के आशीर्वाद से उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए कुलेश्वर सोनवानी

कुलेश्वर सोनवानी जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 02 से जनपद सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए थे। अब उन्हें जनपद पंचायत छुरा का उपाध्यक्ष पद भी सौंपा गया है। अपने निर्वाचन के बाद उन्होंने जनता और जनपद सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “जिस तरह जनता ने मुझे जनपद सदस्य के रूप में चुना, उसी तरह उनके आशीर्वाद से मैं आज उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुआ हूँ। मैं सभी जनपद सदस्यों का दिल से आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताया। मैं इस पद की गरिमा को बनाए रखते हुए निष्पक्ष और निर्भीक रूप से कार्य करूंगा।”

राजनीति और समाज सेवा में सक्रिय रहे हैं कुलेश्वर सोनवानी

कुलेश्वर सोनवानी की गिनती शिक्षित और समाजसेवी जनप्रतिनिधियों में होती है। वे गरियाबंद जिले के ग्राम आसरा के निवासी हैं और समाज एवं राजनीति में अपनी मजबूत पकड़ रखते हैं। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वे पहले जनपद सदस्य निर्वाचित हुए और अब जनपद पंचायत छुरा के उपाध्यक्ष पद तक पहुंचे हैं।

अध्यक्ष मीरा ठाकुर से जनता को बड़ी उम्मीदें

जनपद पंचायत छुरा की अध्यक्ष चुनी गईं मीरा ठाकुर से भी जनता को काफी उम्मीदें हैं। पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने की जिम्मेदारी अब उनके कंधों पर है। मीरा ठाकुर ने चुनाव के बाद कहा कि वे जनता की उम्मीदों पर खरी उतरेंगी और विकास कार्यों को प्राथमिकता देंगी। इस चुनाव के परिणामों से जनपद पंचायत छुरा में एक नई कार्यकारिणी का गठन हो गया है। अब देखने वाली बात होगी कि अध्यक्ष मीरा ठाकुर और उपाध्यक्ष कुलेश्वर सोनवानी जनहित में किस तरह के फैसले लेते हैं और पंचायत क्षेत्र में विकास को किस दिशा में आगे बढ़ाते हैं।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

What does "money" mean to you?
  • Add your answer
March 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज

error: Content is protected !!