कोरबा सभापति चुनाव: भाजपा ने सभापति को पार्टी से किया निष्कासित, उद्योग मंत्री को भी कारण बताओ नोटिस जारी

राजधानी से जनता तक|कोरबा| कोरबा नगर निगम के निर्वाचन के बाद से भाजपा में राजनैतिक खलबली मची हुई है। बता दें कि नगर पालिक निगम कोरबा में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी हितानंद अग्रवाल को शिकस्त देकर भाजपा से ही पार्षद निर्वाचित हुए नूतन सिंह ठाकुर ने सभापति का पद अपने नाम किया। जिसके बाद पार्टी ने उद्योग मंत्री को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

जिसके बाद भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने सभापति नूतन सिंह ठाकुर पर कड़ी कार्यवाही करते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया। जिसके बाद शहर में यह प्रश्न उठने लग गया है कि जिन भाजपा के पार्षदों ने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के हित में मत दिया क्या उन पर भी कार्यवाही होगी.?

दूसरी ओर सभापति का चुनाव प्रदेश के श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन को भी भारी पड़ गया। भाजपा प्रदेश कार्यालय से उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है। प्रदेश नेतृत्व ने 48 घण्टे के भीतर उनसे जवाब मांगा है। बता दें कि सभापति चुनाव का परिणाम आने के बाद श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा था कि नूतन सिंह ठाकुर ने नगर पालिक निगम कोरबा के सभापति चुनाव में विजय हासिल की है। इस जीत पर मैं उन्हें बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा था कि हितानंद अग्रवाल पार्टी के घोषित प्रत्याशी थे, लेकिन सभी निर्वाचित पार्षदों ने एकजुट होकर सर्वसम्मति से नूतन सिंह ठाकुर की जीत सुनिश्चित की है। पूरे मामले में भाजपा द्वारा कड़ा रुख अपनाया जा रहा है, जहां सभापति नूतन सिंह ठाकुर को पार्टी से निष्कासन की कार्यवाही का सामना करना पड़ा है, वहीं श्रम मंत्री को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज

error: Content is protected !!