तीन वर्षीय बच्ची को सांप ने काटा, डायल 112 की तत्परता से अस्पताल में भर्ती

राजधानी से जनता तक|कोरबा| ग्राम चूइया निवासी तीन वर्षीय बच्ची वैष्णवी कंवर, पिता चंद्र प्रकाश कंवर, को घर पर खेलते वक्त जहरीले सांप ने काट लिया। जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया , घटना की जानकारी परिजनों ने तत्काल डायल 112 को दी, जिसके बाद आरक्षक अभिषेक लकड़ा (205) व चालक खुशवंत राठिया की टीम ने बच्ची को जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया। समय पर मिले उपचार से बच्ची की हालत स्थिर बताई जा रही है।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

error: Content is protected !!