कोरबा जनपद में नव निर्वाचित सरपंचों का गठन, विजय कुमार मंझवार बने अध्यक्ष

राजधानी से जनता तक कोरबा। कोरबा जनपद में नव निर्वाचित सरपंचों की एक महत्वपूर्ण बैठक 23 मार्च 2025 को अधिवास शक्ति पीठ भवन में आयोजित की गई। इस बैठक में सर्वसम्मति से सरपंच संघ का गठन किया गया और विभिन्न पदाधिकारियों का चयन किया गया।

 

विजय कुमार मंझवार बने अध्यक्ष, अचला कंवर को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

 

इस बैठक में विजय कुमार मंझवार (सरपंच, चाकामार) को अध्यक्ष, अचला कंवर (सरपंच, काटबितला) को उपाध्यक्ष तथा दशरथ सिंह (सरपंच, बागबुडा) को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा, भूकेश्वर सिंह पैकरा (सरपंच, बड़गांव) को सचिव और बुधवारो राठिया (सरपंच, सिमकेदा) को सह-सचिव चुना गया।

मालिक राम राठिया को सरपंच संघ का संरक्षक नियुक्त किया गया

इस बैठक में मालिक राम राठिया को सरपंच संघ का संरक्षक नियुक्त किया गया। उनके मार्गदर्शन में जनपद के सरपंच ग्रामीण विकास और पंचायतों के सुचारू संचालन के लिए कार्य करेंगे।

ग्रामीण विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं को मिलेगी गति

इस अवसर पर सभी नव निर्वाचित सरपंचों ने ग्राम पंचायतों के विकास को प्राथमिकता देने और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करने का संकल्प लिया। बैठक में जनपद के विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि पंचायत स्तर पर योजनाओं को सक्रिय रूप से लागू किया जाएगा और ग्रामीण विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

What does "money" mean to you?
  • Add your answer
April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

टॉप स्टोरीज

error: Content is protected !!