राजधानी से जनता तक जिला प्रमुख पवन तिवारी कबीरधाम
कवर्धा | उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्राम लिमो जुनवानी में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने व्यासपीठ की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की समृद्धि, शांति और कबीरधाम जिले के विकास के लिए प्रार्थना की।
श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा जैसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना और नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने आयोजकों और ग्रामवासियों को इस भव्य आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि ऐसे कार्यक्रम सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक विरासत को संजोने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है