बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, 5  घायल,दो राजनांदगांव रिफर 

 

 

संवाददाता/गंगाराम पटेल 

खैरागढ़। 11 मई दिन रविवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे खैरागढ़,धमधा मार्ग में भीषण सड़क हादसा हो गया, हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी अनुसार निराशा वर्मा, उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम गेंड्रा व भुनेश्वरी वर्मा, उम्र 13 वर्ष निवासी ग्राम अछोली अपनी दीदी के घर ग्राम भीमपुरी गर्मी की छुट्टियां मनाने गए हुए थे।

छुट्टियां मनाने के बाद उनके जीजा मेमन वर्मा, उम्र 35 वर्ष अपने दो बच्चे काव्या वर्मा, उम्र 8 वर्ष व पूरब वर्मा, उम्र 7 वर्ष के साथ अपनी दोनों सालियों को छोड़ने अपनी बाइक से ग्राम गेंड्रा जा रहे थे, तभी अछोली मोड़ के पास खैरागढ़ की ओर से आ रही बोलेरो कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर से बाइक सवार सभी लोग गिर गए,स्थानीय लोगों ने 108 को सूचना दी मौके पर सभी घायलों को संजीवनी एक्सप्रेस 108 के माध्यम से सिविल अस्पताल खैरागढ़ लाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल दो बच्चों को मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव रिफर कर दिया गया है। वहीं घायलों में निराशा वर्मा, उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम गेंड्रा के नाक और पैर में चोट आई है। और भुनेश्वरी वर्मा, उम्र 13 वर्ष निवासी ग्राम अछोली का दायां पैर फ्रैक्चर हो गया है एवं

काव्या वर्मा, उम्र 8 वर्ष निवासी ग्राम भीमपुरी के दायां पैर में चोट आई है व पूरब वर्मा, उम्र 7 वर्ष का दायां पैर चोट आई है। मेमन वर्मा, उम्र 35 वर्ष के दाएं पैर में गंभीर चोट आई है

Deendyal Yadav
Author: Deendyal Yadav

error: Content is protected !!