सहायक विकास विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा 15 जून को: खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में 11 परीक्षा केंद्र निर्धारित

 

 

खैरागढ़, । जिले में छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर द्वारा आयोजित सहायक विकास विस्तार अधिकारी (ADEO) भर्ती परीक्षा कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल के मार्गदर्शन में दिनांक 15 जून 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक रहेगा, जो कि प्रातः पाली में होगी।

परीक्षा के नोडल अधिकारी रेणुका रात्रे ने बताया कि इस परीक्षा हेतु खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में कुल 11 परीक्षा केंद्रों की स्थापना की गई है, जहाँ कुल 2774 परीक्षार्थियों के लिए सीटें आवंटित की गई हैं। ओएमआर सीटों की संख्या 2780 है। खैरागढ़ विकासखंड के लिए परीक्षा केंद्र रानी रश्मि देवी शासकीय महाविद्यालय, खैरागढ़ – 600 सीटें, डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बक्शी उच्च माध्यमिक विद्यालय, खैरागढ़ – 480 सीटें, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम कन्या विद्यालय, खैरागढ़ – 300 सीटें, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अलीमपारा, खैरागढ़ – 120 सीटें, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान , खैरागढ़ – 180 सीटें, विवेकानंद पब्लिक हायर सेकंडरी स्कूल, खैरागढ़ – 180 सीटें, शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, खैरागढ़ – 180 सीटें, माइलस्टोन पब्लिक स्कूल, खैरागढ़ – 120 सीटें, वेस्लीयन अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अलीमपारा, खैरागढ़ – 240 सीटें, प्रेम कुमार सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, खैरागढ़ – 240 सीटें शामिल है। इसी प्रकार छुईखदान विकासखंड के लिए परीक्षा केंद्र वीरांगना अवंती बाई शासकीय महाविद्यालय, छुईखदान – 134 सीटें शामिल है

परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के साथ मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र अनिवार्य रूप से लाना होगा। पहचान पत्र के रूप में अभ्यर्थी आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, स्कूल या कॉलेज द्वारा जारी पहचान पत्र में से कोई एक मान्य दस्तावेज साथ ला सकते हैं।

जिन अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड में फोटो स्पष्ट नहीं है, फोटो नहीं छपा है, या फोटो के स्थान पर हस्ताक्षर अंकित हैं, उन्हें विशेष रूप से दो पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो साथ लाना अनिवार्य किया गया है। यह व्यवस्था पहचान की पुष्टि के लिए की गई है।

परीक्षा संबंधी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी व्यावसायिक परीक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर संपर्क कर सकते हैं।

Deendyal Yadav
Author: Deendyal Yadav

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

टॉप स्टोरीज

error: Content is protected !!