मोदी सरकार ने 11 वर्षों में सेवा बनाया बेमिसाल संकल्प रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और डिजिटल क्रांति से बनी भारत की वैश्विक पहचान – जिला पंचायत सदस्य देशबन्धु नायक  

जिला संवाददाता-चरण सिंह क्षेत्रपाल

देवभोग – प्रदेश व जिला भाजपा संगठन के निर्देशानुसार मंगलवार को भाजपा मण्डल झाखरपारा के अंतर्गत शक्ति केंद्र सुकलीभाठा नवीन में संकल्प से सिद्धी सभा कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पधारे जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकर व मुरलीधर सिन्हा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सहकारिता प्रकोष्ठ छतीसगढ़ के मार्गदर्शन में भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के गौरवशाली 11 वर्ष पूरा करने के उपलक्ष्य में मण्डल से लेकर राष्ट्रीय तक कुशल सुशासन पर वार्तालाप हेतु ग्राम सुकलीभाठा नवीन में मोदी सरकार के 11 साल पूर्ण होने पर उनके कार्यकाल की गौरवशाली इतिहास में रूपांतरित किए जाने की बातें झलकाई है, इस उद्देश्य से सुकलीभाठा नवीन में संकल्प से सिद्धी सभा कार्यक्रम आयोजित कि गई । कार्यक्रम को शुभारंभ करने से पहले मां सरस्वती व छत्तीसगढ़ महतारी की छाया चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प सिंदूर गुलाल अर्पण कर वंदन किया गया।

जिला पंचायत सदस्य देशबन्धु नायक ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी वरिष्ठ सज्जनों एवं ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकसित भारत के अमृत काल में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 साल नई यात्रा तय की है। मोदी सरकार की हर योजना के केंद्र में जनकल्याण और आम नागरिक जीवन को आसान बनाने की रही है। बीते 11 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मोदी सरकार ने सीमा सुरक्षित की अर्थव्यवस्था मजबूत की और टेक्नोलॉजी को जन जन तक पहुंचाया।

 

पाकिस्तान की आंतकी का किया सुपड़ा साफ

 

 

जिला पंचायत सदस्य नायक ने और भी यह बताया कि केन्द्र सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए बताया कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों और एयरबेस को ध्वस्त कर यह दिखा दिया कि अब मोदी का यह नया भारत शांति की बातें नहीं बल्कि घर में घुसकर आतंक का सफाया करता है। प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान को स्पष्ट और सख्त संदेश भी दिया कि आतंक पानी और व्यापार एक साथ नहीं चल सकती, खून और पानी एक साथ नहीं बह सकता, पूरे विश्व को उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि भारतीय धरती पर किसी भी हमले को युद्ध की कार्यवाही माना जाएगा। नए भारत में उभरता हुआ भारत आज स्वदेशी तकनीक के साथ अब न केवल आत्मनिर्भर रक्षा शक्ति के रूप में उभर रहा है, बल्कि रक्षा उपकरणों का निर्यात भी कर रहा है। एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम, ब्रह्मोस, आकाश मिसाइल, आईएनएस विक्रांत तेजस और प्रचंड अटैक हेलीकॉप्टर जैसी स्वदेशी तकनीक इसके ज्वलंत उदाहरण हैं।

 

मोदी की प्रबल नीति में अधिकांश जिले नक्सल प्रभावित से 70% की कमी आई

 

 

 

आज भारत का रक्षा निर्यात 34 गुना बढ़कर 23622 करोड़ तक पहुंच गया। यह प्रधानमंत्री के रणनीतिक दूरदर्शिता और कूटनीतिक तैयारी का नतीजा है। एक समय था जब देश के 96 जिले नक्सलवाद की चपेट में थे लेकिन प्रधानमंत्री मोदी की निर्णायक नीति सुरक्षा बलों की सशक्त कार्रवाई और विकास की डबल रणनीति के कारण अब नक्सल प्रभावित जिले घटकर गिनती के रह गए हैं। नक्सली घटनाओं में 70% की कमी आई है।

 

 

भारत विश्व की चौथी विशाल अर्थव्यवस्था वैश्विक डिजिटल आयात निर्यात में अग्रणीय

 

 

 

आज भारत विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। वैश्विक डिजिटल लेनदेन के 49 प्रतिशत लेनदेन भारत में होते हैं, देश का वस्तु और सेवन निर्यात 825 अरब डालर तक पहुंच गया है। सरकार के जैम पोर्टल से खरीदी में भ्रष्टाचार पूरी तरह से समाप्त हो चुका है। इस प्रणाली पर मार्च 2025 तक 13.41 लाख करोड़ से अधिक के 2.83 करोड़ आर्डर दिए गए हैं, मोदी सरकार ने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर की शुरुआत कर 44 लाख करोड रुपए सीधे लाभार्थी के खाते में पहुंचना शुरू कर दिया, जिससे दलालों की भूमिका खत्म हो गई और भ्रष्टाचार में कमी आई है।

 

 

 

भारत में गरीब उन्मूलन मोदी सरकार के प्रयासों का सराहा

25 लोग गरीब से बाहर निकले

 

 

 

आईएमएफ और यूएनडीपी जैसे वैश्विक संस्थाओं ने भारत में गरीबी उन्मूलन को लेकर मोदी सरकार के प्रयासों को सराहा है, जिसके परिणाम स्वरुप लगभग 25 करोड लोग गरीबी से बाहर निकले हैं, प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत 55.22 करोड़ बैंक खाता खोलकर देश की आम जनता को बैंकिंग सिस्टम से जोड़ा है। प्रधानमंत्री जी ने ईजी आफ डूइंग बिजनेस को जमीन पर उतरते हुए भारत 142 सी रैंक से 63 रैंक तक पहुंचा है, व्यापार को आसान बनाने वाली नीतियों के परिणाम स्वरूप 2023-24 में 1.80 लाख से अधिक नई कंपनियां भारत में रजिस्टर हुई है। 2024 में चंद्रयान-3 की सफलता और अब गगनयान की तैयारी इस बात का प्रमाण है कि मोदी का नया भारत केवल धरती पर ही नहीं बल्कि अंतरिक्ष में भी आगे बढ़ रहा है। यह मोदी सरकार में भारत के उत्कृष्ट वैज्ञानिकों को दिए गए महत्व उनके हुनर को दिए गए अवसर और उनकी प्रतिभा को दी गई पहचान से मुमकिन हुआ है।

 

 

भारत पहला वर्टिकल लिफ्ट समुद्री पुल निर्माण में ऐतिहासिक पृष्ठभूमि

 

 

मोदी सरकार ने इंफ्रा निर्माण की रफ्तार को नई गति दी चिनाब ब्रिज जिसे हाल ही में प्रधानमंत्री जी ने उद्घाटन किया, विश्व का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज है महाराष्ट्र में बढ़ावा पोर्ट परियोजना 7600 करोड़ के निवेश के साथ भारत के व्यापार और समुद्री बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखती है। भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट समुद्री पुल ऐतिहासिक पंबन रेल पुल रामेश्वर से कनेक्टिविटी को बढ़ाएगा। राष्ट्रीय जलमार्ग अधिनियम 2016 के तहत 111 जलमार्गों को राष्ट्रीय जलमार्ग घोषित किया गया और पिछले 5 वर्षों में 3600 किलोमीटर हाई स्पीड कॉरिडोर का निर्माण किया गया। मोदी सरकार में 99% गांव सड़क का कनेक्टिविटी से जुड़ चुके हैं। देश में प्रतिदिन 34 किलोमीटर हाईवे का निर्माण हो रहा है,रेल बजट को 9 गुना बढ़ाया गया है, 136 बंदे भारत ट्रेन चल रही है, 103 अमृत भारत स्टेशन पुनर्निमित किए गए हैं, उड़ान योजना के तहत न सिर्फ हवाई अड्डों की संख्या 160 तक दोगुनी हुई बल्कि आम आदमी के लिए हवाई सफर संभव हुआ है।

2025-26 में कृषि बजट को रिकॉर्ड 5 गुना बढ़ गया।

 

 

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से अन्नदाता किसानों को 2000 दी जा रही सहायता

 

 

प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि के तहत 11 करोड़ से अधिक किसानों को 3.7 लख करोड़ दिए गए हैं, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में अब तक 1.75 लाख करोड़ से अधिक का भुगतान किया जा चुका है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना ने 81 करोड लोगों को मुफ्त 5 किलो अन्न दिया, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4 करोड़ से अधिक पक्के घर बने जल जीवन मिशन के तहत 15 करोड़ से अधिक घरों में नल से जल पहुंचा और वही स्वच्छ भारत अभियान के तहत बनाए गए 12 करोड़ शौचायलयों ने हमारी माता बहनों को गरिमा पूर्ण जीवन दिया। प्रधानमंत्री किसी कृषि सिंचाई योजना के तहत 93 हजार करोड़ से 122 सिंचाई परियोजनाएं शुरू हुई, जिससे बारिश पर निर्भरता घट रही है, जिससे व्यापार पारदर्शी हुआ है, प्रधानमंत्री मोदी जी ने विकास भी और विरासत भी के सूत्र का पालन किया है, जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाना, विश्व स्तरीय काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, महाकाल परियोजना और राम मंदिर अब सपना नहीं बल्कि असलियत है। स्टैचू ऑफ यूनिटी, पंच तीर्थ, नेशनल वॉर मेमोरियल और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति इंडिया गेट पर अनावरण कर नायकों को सम्मानित किया है। अमृत काल की असली ताकत देश की युवा शक्ति है, सरकार की नई शिक्षा नीति 2020 शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव ला रही है, आज एम्स की संख्या बढ़कर 23 हो गई आठ नए आईआईएम सात नए आईआईटी और 490 यूनिवर्सिटी स्थापित की गई है। पीएम कौशल विकास योजना के तहत 1.6 करोड़ युवाओं को ट्रेनिंग मिली है।

सरकार की स्टार्टअप इंडिया योजना ने भारत को दुनिया का तीसरा बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बनाया है और 1.6 लाख से ज्यादा स्टार्टअप में 17.6 लाख से अधिक नौकरियां दी आज टायर 2 और टेयर 3 शहरों में 51% स्टार्टअप है प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत 40.71 करोड़ स्वास्थ्य बीमा कार्ड जारी किए गए, जिनसे 9 करोड़ से अधिक अस्पताल में 1.3 लाख करोड रुपए से ज्यादा के मुफ्त इलाज दिए गए 77 करोड़ से अधिक आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट बनाए गए 37 करोड़ से अधिक टैली कंसल्टेशन ई संजीवनी के माध्यम से हुए सभी के लिए पार्टी स्वास्थ्य सुविधा सुनिश्चित करने के लिए राज्यों में 17750 से अधिक ग्रामीण स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र और सभी राज्यों में 11000 से अधिक शहरी स्वास्थ्य और वैलनेस केंद्र स्थापित किए गए हैं। स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे पर 64180 करोड रुपए का निवेश किया जा रहा है।

जिला पंचायत सदस्य नायक ने कहा कि देश के इतिहास में मोदी सरकार का यह कार्यकाल स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा यह कार्यकाल विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प सिद्धि का स्वर्णिम काल बन रहा है। बीते 11 वर्षों की यह यात्रा मोदी जी ने अकेले नहीं बल्कि खुद को तपाकर 140 करोड़ देशवासियों के परिश्रम त्याग और सपनों को परवाज़ देते हुए की है। मोदी जी की सरकार का कालखंड भारत के भविष्य के लिए एक मजबूत नींव रखने का कार्यकाल है। उन्होंने कहा कि 11 साल के निरंतर जारी सफर को एक भाषण में या एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में समेटना उतना ही मुश्किल है, जैसे पूरी जिंदगी को कुछ पन्नों में समेटना आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत की सोच में जहां तकनीक है, वही तरक्की है जहां भाजपा सरकार है वहां गरीब का कल्याण है शासन अब सेवा है सरकार अब सहभागी है सुशासन अब संस्कृति है। पिछले 11 वर्षों में भारत को विकसित बनाने का अमृतकाल की शुरुआत की गई 2014 से पहले हमारी सोच थी कि कैसे काम होगा, यह नहीं हो पाएगा , यह नहीं हो सकता जबकि आज की सोच है यह होगा और जरूर होगा, क्योंकि मोदी है तो मुमकिन है।

पीएम आवास योजना से हितग्राहियों से बार बार अपील किया गया है कि पीएम आवास को पूर्ण किया जाए ताकि केन्द्र व प्रदेश सरकार कि जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है, उसी उद्देश्य से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।देलभोग क्षेत्र के जितने भी गांव है जहां पीएम आवास के हितग्राही है आवस निर्माण में जरूर ध्यान दीजिए।

आज के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अनिल चंद्राकर जिलाध्यक्ष भाजपा गरियाबंद , मुरलीधर सिन्हा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सहकारिता प्रकोष्ठ छतीसगढ़, देशबन्धु नायक जिला पंचायत सदस्य, भगवानों बेहेरा मण्डल अध्यक्ष,योगनिता मांझी महामंत्री द्वेय, विनोद कुमार यादव, सीताराम यादव पूर्व मण्डल अध्यक्ष,सनत कुमार मांझी पूर्व सरपंच, दुकलेश्वर ध्रुवा सरपंच डूमरबाहाल, हरलाल मांझी सरपंच सुकलीभाठा नवीन, महेंद्र निधी पूर्व महामंत्री,व झाखरपारा मण्डल के शक्ति केंद्र प्रभारी संयोजक,बुथ अध्यक्ष, वरिष्ठ, जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता सहित कई ग्रामीण जनता कार्यक्रम में उपस्थित थे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

टॉप स्टोरीज

error: Content is protected !!