राजधानी से जनता तक|कोरबा। थाना बालकों नगर पुलिस ने न्यायालय से फरार चल रहे पांच वारंटियों को गिरफ़्तार करने में सफलता हासिल की है।गिरफ़्तार किए गए आरोपियों में ओमप्रकाश साइनी पिता राजदेव साइनी (21 वर्ष), मिलन परस्ते पिता मंगल सिंह परस्ते (22 वर्ष), विश्राम सिंह धुर्वे पिता गणेश राम धुर्वे (25 वर्ष), फूलचंद (52 वर्ष) निवासी जोगी डेरा तथा रविलाल साहू पिता कार्तिक राम साहू (28 वर्ष) शामिल हैं। सभी आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय से वारंट जारी था, जिनकी लंबे समय से तलाश की जा रही थी।थाना प्रभारी ने बताया कि सभी वारंटियों को नियमानुसार गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।


Author: Sangam Dubey
छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com