नगर में स्काई लिफ्ट से हो रहा विद्युत पोलों का मरम्मत कार्य

बरसात में रोशनी व्यवस्था से नगरवासियों को मिलेगी राहत

 

संवाददाता गंगाराम पटेल 

 

गंडई-पंडरिया । नगर पंचायत गंडई के वार्डों में स्थापित विद्युत पोलों की लाइटें बंद हो जाने और खराब स्थिति में पहुंचने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने अब एक बड़ा कदम उठाया है। नगर में चल रहे विकास कार्यों की श्रृंखला में एक महत्वपूर्ण कार्य के अंतर्गत कवर्धा नगर पालिका से विशेष स्काई लिफ्ट मंगवाकर विद्युत पोलों की मरम्मत का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। यह पहल खासकर बरसात और आने वाले ठंड के मौसम को देखते हुए की गई है ताकि आमजन को अंधेरे से राहत मिल सके।

 

*एक वर्ष पूर्व लगाए गए थे 100 से अधिक पोल* 

 

नगर में अधोसंरचना मद से लगभग एक वर्ष पूर्व दो चरणों में विद्युत पोल लगाए गए थे। पहले चरण में 51 लाख रुपए की लागत से और दूसरे चरण में 64 लाख 78 हजार रुपए की लागत से कुल मिलाकर लगभग 100 से अधिक विद्युत पोल नगर के विभिन्न वार्डों में लगाए गए थे। इन पोलों के माध्यम से नगर की गलियों और मुख्य सड़कों को रोशन करने का उद्देश्य था।

 

लेकिन समय बीतने के साथ इन पोलों की अधिकांश लाइटें बंद हो गईं या तकनीकी खराबी के चलते बार-बार जल-बुझ रही थीं, जिससे नागरिकों को रात्रिकालीन आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। विशेषकर कवर्धा रोड जैसे व्यस्त मार्गों में अंधकार के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी।

 

 *स्काई लिफ्ट से हो रहा मरम्मत कार्य* 

 

निकाय द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए कवर्धा नगर पालिका से स्काई लिफ्ट मशीन मंगवाई गई है, जिससे विद्युत पोलों की ऊंचाई पर पहुंचकर लाइटों की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। निकाय अधिकारियों के अनुसार, जो लाइटें मरम्मत योग्य हैं, उन्हें रिपेयर किया जा रहा है, और जो पूरी तरह खराब हो चुकी हैं, उन्हें नई लाइटों से बदला जा रहा है।

 

*प्रशासन का उद्देश्य – बेहतर प्रकाश व्यवस्था* 

 

 

 *नगर पंचायत गंडई के मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ) अविनाश देवांगन ने जानकारी देते हुए बताया—* 

> “हमारा उद्देश्य नगर में बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करना है। बरसात और ठंड के समय में लोगों को अंधेरे में चलने में दिक्कत ना हो, इसलिए स्काई लिफ्ट से मरम्मत कार्य कराए जा रहे हैं। निकाय की ओर से पूरा प्रयास है कि शीघ्र ही सभी खराब लाइटें दुरुस्त कर दी जाएं।”

 

*जनप्रतिनिधियों ने भी दी जानकारी*

*नगर पंचायत अध्यक्ष लाल टाकेश्वर शाह खुशरो ने इस कार्य को नगरवासियों के लिए जरूरी बताते हुए कहा—* 

 

> “यह कार्य नागरिकों की सुविधा के लिए अत्यंत आवश्यक था। लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर हमनें इस पर शीघ्र कार्यवाही कर स्काई लिफ्ट से मरम्मत की प्रक्रिया शुरू करवाई है। हमारी कोशिश है कि नगर की हर गली और सड़क फिर से रोशनी से जगमगाए।”

 

 *इसी क्रम में पार्षद दिलीप ओगरे ने भी कहा—* 

 

> “नगर में लंबे समय से विद्युत पोलों की लाइट खराब होने की समस्या थी। नगरवासियों की ओर से लगातार सुझाव और शिकायतें मिल रही थीं। अब जब यह कार्य शुरू हुआ है, तो आमजन को जल्द राहत मिलेगी।”

 *नगरवासियों ने जताई संतुष्टि* 

 

मरम्मत कार्य शुरू होने से नगरवासियों ने राहत की सांस ली है। कई लोगों ने बताया कि रात्रि में घर से निकलना मुश्किल हो गया था, अब उम्मीद है कि नगर की गलियां व सड़कें फिर से रोशनी से जगमगाने लगेंगी।

यह मरम्मत कार्य केवल तकनीकी सुधार नहीं, बल्कि प्रशासन की जवाबदेही और नागरिक सुविधा की प्रतिबद्धता का उदाहरण है। नगर पंचायत गंडई द्वारा उठाया गया यह कदम निश्चित रूप से जनहित में सराहनीय माना जा रहा है और आगामी दिनों में नगर को एक बार फिर से पूर्णतः रोशन करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा

Deendyal Yadav
Author: Deendyal Yadav

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

टॉप स्टोरीज

error: Content is protected !!