अकलतरा में आज कांग्रेस ने चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने आर्थिक नाकेबंदी करते हुए दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक राष्ट्रीय राजमार्ग NH-49 पर चक्का जाम किया। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व जांजगीर विधायक व्यास कश्यप कर रहे हैं। वहीं, अकलतरा विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह भी मौके पर मौजूद हैं। भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी राजनीति से प्रेरित है और इसके खिलाफ उनकी लड़ाई जारी रहेगी। प्रदर्शन के चलते NH-49 पर यातायात पूरी तरह ठप रहा, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके।


Author: Rajdhani Se Janta Tak
छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com