भाजपा के जिला उपाध्यक्ष नियुक्त हुए गुरुनारायण तिवारी, कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर निवास पहुंचकर दी बधाईयां

राजधानी से जनता तक/ गोहरापदर 

गोहरापदर- भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव , प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गरियाबंद अनिल चंद्राकर के अनुमोदन पर भाजपा जिला गरियाबंद की जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई.

जिला कार्यकारिणी में भाजपा के कद्दावर नेता पूर्व मंडल अध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी भाजपा जिला उपाध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है.घोषणा के बाद से ही गोहरापदर सहित पूरे जिले भर के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतको में हर्ष की लहर दौड़ गई,घोषणा के बाद ही सभी शुभचिंतकों ने निवास पहुंचकर फूल माला पहनकर पुष्प गुच्छ भेंटकर बधाई दी.सभी कार्यकताओं ने पगड़ी पहनाकर गुरुनारायण तिवारी का स्वागत किया एवं शानदार आतिशबाजी कर भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाए.

भाजपा के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी ने इस नवीन दायित्व के लिए पार्टी के सभी शीर्ष नेतृत्व सहित सांसद रूपकुमारी चौधरी राजिम विधानसभा के विधायक रोहित साहू ,अध्यक्ष राज्य भंडार गृह निगम एवं पूर्व सांसद चंदूलाल साहू जी, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी लक्ष्मी वर्मा ,प्रदेश मंत्री एवं जिला सह प्रभारी किशोर महानंद जी,खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा ,पूर्व विधायकगण गोवर्धन मांझी , संतोष उपाध्याय , डमरूधर पुजारी सहित सभी पदाधिकारियों का हार्दिक आभार व धन्यवाद साथ ही सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता बंधुओं का आभार जिनके सहयोग से मैं लगातार 35 वर्षों से पार्टी की सेवा कर रहा हूं..आप सभी ने संगठन के सेवा के लिए जो दायित्व मुझे सौंपा है उस दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण भाव से करूंगा।

स्वागत के दौरान प्रमुख रूप से पि.व.मोर्चा जिला महामंत्री जयराम साहू,अजा मोर्चा जिला महामंत्री चैनसिंह कश्यप,पूर्व मंडल महामंत्री तानसिंह मांझी,अजजा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बेनूराम नागेश,अजा मोर्चा अध्यक्ष दीपचंद कश्यप,अनिल अग्रवाल,अर्जुन पोर्ते,शोभाचंद्र साहू,खीरसिंह पुजारी,तेजनारायण साहू,अशोक नागेश,देवीसिंह नागेश, दीपक सागर,मधु यादव,चरण मरकाम प्रेमसिंह यादव,चंद्रप्रकाश साहू, प्रकाश कश्यप,स्थानीय समिति अध्यक्ष गोकरन कश्यप,कैलाश मांझी,यशवंत यादव,छबिलाल नागेश,आजाद अली,नोकेचंद दास,त्रिभुवन ताम्रकार,सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहेl

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2025
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज

error: Content is protected !!