22 दिसंबर को जिले के ग्राम बधमर्रा, रेगाकठेरा, कृतबांस एवं बुढ़ासागर में होगा विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन

22 दिसंबर को जिले के ग्राम बधमर्रा, रेगाकठेरा, कृतबांस एवं बुढ़ासागर में होगा विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन

////खैरागढ़ ////केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन.जन तक पहुँचाने एवं इनसे लाभ लेने वाले हितग्राहियों से संवाद करने के उद्देश्य से खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन का क्रम निरंतर जारी है। इसके अंतर्गत शुक्रवार 22 दिसम्बर को खैरागढ़ विकासखण्ड के ग्राम बधमर्रा में सुबह 10:30 से 12:30 बजे एवं ग्राम रेगाकठेरा में दोपहर 02 से 04 बजे विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जाएगा एवं छुईखदान विकासखण्ड के ग्राम कृतबांस में सुबह 10:30 बजे से 12:30 एवं ग्राम बुढ़ासागर में दोपहर 02 बजे से 4 बजे तक शिविर का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देशानुसार शिविर के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई है। शिविर में ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी.कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम स्थलों में विभिन्न विभागों द्वारा आम जनता को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने स्टॉल भी लगाया जाएगा। जिसमें संबंधित विभाग के अधिकारियों के द्वारा आम जनता को योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जाएगी

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज