वृहद्, जागरूकता रैली’’ में शामिल हुये लगभग 320 स्कूली छात्र-छात्राओं ने यातायात जागरूकता नारे लगाकर किया आम जनों को जागरूक।
चन्द्रदीप यादव/राजधानी से जनता तक/बलरामपुर, रामानुजगंज
बलरामपुर :- बलरापमुर-रामानुगंज जिला अंतर्गत पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर (भा.पु.से) के मार्गदर्षन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विष्व दीपक त्रिपाठी के निर्देषन में ‘‘37 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह’’ का आयोजन दिनांक 01.01.2026 से 31.01.2026 तक किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज दिनांक 22.01.2026 को जिला मुख्यालय बलरामपुर के पुलिस लाईन से जिले के समस्त स्कली छात्र-छात्रओं के द्वारा वृहद यातायात जागरूकता रैली’’ का आयोजन किया गया।
जागरूकता रैली को यातायात प्रभारी श्री विमलेष देवांगन द्वारा रवाना किया गया। जो रैली पुलिस लाईन से प्रारंभ होकर चांदो चैक होते हुये श्रीराम चौक तक पुनः वापस पुलिस लाईन तक निकाली गई। इस जागरूकता रैली के दौरान यातायात प्रभारी एवं टीम द्वारा पुरे नगर में यातायात पाॅम्पलेट का वितरण करते हुये आम जनों को यातायात नियमेां का पालन करने अपील कि गई। साथ ही दोपहिया वाहन में त्रिपल सवारी न बैठाने। नषे की हालत में वाहन न चलवे। सीट बेल्ट का प्रयोग करें। बीना हेलमेट वाहन न चालने। तथा वाहन संबंधी सभी प्रकार के दस्तावेजों को हमेशा वाहन के साथ रखना चाहीए, नाबालिक को किसी भी परिस्थित में वाहन चलाने की अनुमति नही देने समझाईष दिया, यातायात जागरूकता रैली में जिला मुख्यालय बलरामपुर के समस्थ स्कूलों से आये लगभग 320 छात्र-छत्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तथा जोर-षोर से यातायात जागरूकता के नारे लगाये गये।
उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने यातायात प्रभारी विमलेष कुमार देवांगन, सउनि जबलून कुजूर, प्र.आर चा 08 अमित मिंज, एवं यातायात की समस्त टीम तथा विभिन्न विद्याालयों से आये छात्रों एवं उनके अध्यापकों के साथ साथ जिले के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है




