जिला प्रमुख नवीन दांदडें

सुकमा, 24 नवंबर 2025 — जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कुल 15 सक्रिय माओवादियों ने आज समर्पण करते हुए मुख्यधारा से जुड़ने का निर्णय लिया। आत्मसमर्पित माओवादियों में पीएलजीए बटालियन नंबर 01 में सक्रिय 4 हार्डकोर कैडर भी शामिल हैं।
संगठन में पद अनुसार आत्मसमर्पित माओवादी –
PPCM – 04
ACM – 02
पार्टी सदस्य – 03
अन्य अग्र संगठन के सदस्य – 08
आत्मसमर्पण करने वालों में 5 महिला एवं 10 पुरुष माओवादी शामिल हैं।
घोषित ईनाम अनुसार—
4 माओवादी पर 8-8 लाख
2 माओवादी पर 5-5 लाख
1 माओवादी पर 3 लाख
1 माओवादी पर 2 लाख
1 माओवादी पर 1 लाख
कुल 47 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
जिला प्रशासन ने इसे शांति स्थापना की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है।
Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है




