5वीं–8वीं एकीकृत वार्षिक परीक्षा की तैयारी तेज

जिला स्तर पर समीक्षा बैठकें संपन्न

जिला प्रमुख नवीन दांदडें 

सुकमा – कलेक्टर श्री अमित कुमार के निर्देशानुसार कक्षा 5वीं एवं 8वीं की एकीकृत वार्षिक परीक्षा की तैयारियों को लेकर जिला शिक्षा विभाग द्वारा जिला स्तर पर समीक्षा बैठकों का क्रम प्रारंभ किया गया। इसी क्रम में जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.आर. मंडावी की अध्यक्षता में जिला शिक्षा कार्यालय के सभाकक्ष में महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की गईं।

शनिवार सुबह 10:30 बजे कक्षा 5वीं एवं 8वीं की एकीकृत वार्षिक परीक्षा के सफल आयोजन हेतु प्रश्नपत्र निर्माण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में सहायक परियोजना समन्वयक एवं परीक्षा प्रभारी श्री आशीष कुमार राम भी उपस्थित रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रश्नपत्र निर्धारित ब्लू-प्रिंट के आधार पर तैयार किए जाएंगे तथा मॉडरेशन समिति द्वारा उनका परीक्षण किया जाएगा, ताकि प्रश्नपत्रों की गुणवत्ता एवं संतुलन सुनिश्चित किया जा सके।

इसके पश्चात जिले के निजी विद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें स्पष्ट निर्देश दिए गए कि जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के कक्षा 5वीं एवं 8वीं के सभी विद्यार्थी अनिवार्य रूप से परीक्षा में सम्मिलित होंगे। विद्यालयों को परीक्षा की समुचित तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी भी साझा की गई।

दोपहर बाद विकासखंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) एवं संकुल प्राचार्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संकुल स्तर पर वार्षिक परीक्षा केंद्रों की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही विकासखंड शिक्षा कार्यालयों में कंट्रोल रूम की स्थापना, नामांकन (नॉमिनल रोल) तैयार करने तथा परीक्षा से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.आर. मंडावी ने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी आपसी समन्वय और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज