5000 नई स्ट्रीट लाइटों की खरीदी की मांग को लेकर नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू ने निगम आयुक्त को लिखा पत्र

राजधानी से जनता तक |कोरबा| नगर निगम कोरबा क्षेत्र के वार्डों में स्ट्रीट लाइटों के खराब और बंद रहने से की समस्या को लेकर नेता प्रतिपक्ष एवं पार्षद वार्ड क्रमांक 44 श्री कृपाराम साहू ने नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखकर 5000 नई स्ट्रीट लाइटों की शीघ्र खरीदी की मांग की है।

श्री साहू ने पत्र में उल्लेख किया है कि निगम क्षेत्र के अधिकांश वार्डों में स्ट्रीट लाइटें वर्षों से बंद पड़ी हैं। पूर्व में मरम्मत व सुधार के लिए निगम द्वारा कार्य आरंभ किया गया था, लेकिन वह आज तक पूर्ण नहीं हो सका। नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए, विशेषकर आगामी बरसात के मौसम में, यह समस्या और भी विकराल रूप ले सकती है।

 

उन्होंने नगर निगम प्रशासन से आग्रह किया है कि इस दिशा में त्वरित निर्णय लेते हुए कम से कम 5000 नग स्ट्रीट लाइटों की खरीदी कर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में प्रकाश व्यवस्था को बहाल किया जाए।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज