76 वां गणतंत्र दिवस पर अंबेडकर चौक देवभोग में किया तिरंगा ध्वजारोहण

जिला संवाददाता-चरण सिंह क्षेत्रपाल

राजधानी से जनता तक

देवभोग – आज 26 जनवरी गणतंत्र दिवस शुभ अवसर पर अंबेडकर नगर चौक में 76 वां गणतंत्र दिवस एसटी,एससी व ओबीसी संयुक्त मोर्चा के वरिष्ठ समाजसेवीओं ने मनाई । इस मौके पर आज एसटी एससी व ओबीसी संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने बतायें, कि देश को 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्रता मिली, और इसके 2 वर्ष पश्चात 26 जनवरी 1950 को भारत गणराज्य बना। भारत के इतिहास में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व है। इस साल 26 जनवरी 2025 में भारत 76 वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। देशवासियों में देश के लिए अपार प्रेम है। भारत गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के दिन ही महान पर्व के रूप में मनाया जाता है। क्यों कि इस दिन हमारे देश का संविधान लागू हुआ था। वैसे तो देश का संविधान 26 नवम्बर 1949 को बनकर तैयार हो गया था। लेकिन इसे 26 जनवरी को लागू किया गया। भारत की आजादी के उपरांत संविधान सभा ने देश के कांन्स्टिटयूशन तैयार करने का काम शुरू किया।26 नवम्बर 1949 को अपनाया गया, फिर इसके बाद 26 जनवरी 1950 को देश भर में लागू किया गया। गणतंत्र दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि गणतंत्र दिवस का महत्व हर देश वासियों को स्मरण दिलाता है,हम सब एक हैं, विभिन्न जातियों, धर्मों और संस्कृतियों को एकता होने का यह राष्ट्रीय पर्व है। इस पर्व को हर साल की तरह इस बार भी कत्तर्व्य पथ पर अग्रसर हो अंबेडकर नगर चौक में 76 वां गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराया गया। तथा कार्यक्रम में उपस्थित सभी नगरवासियों ने तिरंगे कि सलामी दी। जोकि देश का सर्वोच्च सम्मान है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज