“सरस्वती अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षकों के योगदान को सराहा गया”

“सरस्वती अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षकों के योगदान को सराहा गया›

 चंद्रपुर।।सरस्वती अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के बच्चो ने विद्यालय में शिक्षक दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमे विद्यालय के शिक्षको का सम्मान किया और एक बार फिर से शिक्षको उनके बचपन की याद ताजा कर दी । शिक्षक दिवस के मौके पर विद्यालय में छात्रों के साथ समलाई बाल कल्याण समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य भी उपस्थित रहे। जिसमे सीताराम देवांगन ( सचिव ), प्रेमकिशोर पटेल ( कोषाध्यक्ष), सूपचंद पटेल ( उप कोषाध्यक्ष ), बालकृष्ण गुप्ता ( सदस्य ), गौरीशंकर गुप्ता तथा गिरजा शंकर यादव उपस्थित रहे। इस अवसर पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का सुभारंभ किया गया तत्पश्चात शिक्षको का तिलक चंदन से व बुके से स्वागत कर भेट दिया गया कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बच्चो ने शिक्षको के लिए कई खेलो का आयोजन भी किया जिसमे सभी शिक्षको ने भाग लिया और समिति के सदस्य के द्वारा इस शिक्षक दिवस के महत्व को अपने भाषण के द्वारा बच्चो को बताया कि “शिक्षक केवल ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि बच्चों के चरित्र और भविष्य का निर्माण करते हैं। उनकी मेहनत और समर्पण का कोई मोल नहीं है। आज का दिन हमें यह याद दिलाता है कि शिक्षकों का सम्मान करना कितना महत्वपूर्ण है।”

Prakash Jaiswal
Author: Prakash Jaiswal

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज