दंतैल हाथी अपडेट: गहनिया परिसर से चलकर ग्राम पतरापाली पंहुचा हाथी, वन विभाग की टीम मौके पर 

राजधानी से जनता तक|कोरबा| कोरबा जिले के कटघोरा वनमण्डल से कोरबा वनमण्डल में प्रवेश किया हुआ दंतैल हाथी, बालको परीक्षेत्र के दिन भर बेला – गहानिया परिसर में बिताने के बाद एक बार फिर जंगल के रास्ते चल पड़ा है।

ताजा जानकारी के अनुसार रात होते ही गहनिया परीसर से आगे बढ़ते हुए दंतैल हाथी अब पतरापाली गांव पहूंच गया है। जहां वन विभाग की टीम भी अब मौके पर पहुंच गई है। ग्रामीणों को भी अलर्ट कर दिया गया। फिलहाल वन विभाग की टीम क्षेत्र में मौजुद है एवं हाथी की निगरानी में जुटी हुई है।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com