बसना विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल को आया मेजर हार्ट अटैक, बालाजी हॉस्पिटल में भर्ती, करनी होगी बायपास सर्जरी

राजधानी से जनता तक। रायपुर । बसना विधानसभा के भाजपा विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल को देर रात अचानक हार्ट अटैक आया है। बसना के अग्रवाल नर्सिंग होम में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बालाजी अस्पताल रायपुर में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। उनकी हालत अभी स्थिर बताई जा रही है। विधायक के बड़े बेटे सुमित अग्रवाल से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 11.30 बजे उन्हें हल्का चेस्ट पेन हुआ। उन्हें तत्काल बसना के अग्रवाल नर्सिंग होम में लेजाया गया। जहां वरिष्ठ सर्जन डॉ एनके अग्रवाल ने हृदयाघात का संदेह व्यक्त किया और बिना देर किए प्राथमिक उपचार कर एम्बुलेंस से रायपुर बालाजी रेफर किया। जहां चिकित्सक डॉ. देवेंद्र नायक एवं उनकी टीम की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है। मेडिकल बुलेटिन के उताबिक उन्हें मेजर हार्ट अटैक हुआ है। उनके हृदय पर 03 ब्लॉकेज बताया जा रहा है। जिनमें से एक ब्लॉकेज 100% दूसरा बाल ब्लॉकेज 90% और तीसरा ब्लॉकेज 60% बताया जा रहा है। 100% ब्लॉकेज को तत्काल उपचार कर खोल गया है, वही उनका इलाज अभी की जारी है। विधायक की तबीयत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टर के मुताबिक उनकी बाईपास सर्जरी करनी होगी।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज