डूमरबाहाल में मनाई गई महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी का जयंती दिवस

राजधानी से जनता तक / चरण सिंह क्षेत्रपाल

गरियाबंद ( देवभोग)- आज 2 अक्टूबर 2024, दिन – बुधवार को पंचायत भवन में गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी का जयंती दिवस मनाया गया। तथा आज इस मौके पर राष्ट्रीय स्वच्छता दिवस की शुरुआत हुई थी, ग्रामीण जनों ने पंचायत भवन प्रांगण को साफ-सफाई किए ओर जयंती दिवस की शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ओर लाल बहादुर शास्त्री जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण व पुष्प,सिंदूर गुलाल लगाकर पूजा अर्चना किया गया।तत्पश्चात जयंती पर्व को आगे गति प्रदान देते हुए अपने मुखर बिंदुओं से गांधीजी के जीवन काल में बीती हुई जीवन की संघर्ष कहानी जो इतिहास में रूपांतरित हुआ है उन घटित घटनाओं की पूरी कहानी को लघु शब्दो में सरपंच प्रतिनिधि हरिसिंह ध्रुवा ने कहा कि,हमारे देश हर साल 2 अक्टूबर के दिन ही गांधी जयंती के तौर पर मनाया जाता है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबन्दर में हुआ था। उनके पिता का नाम मोहनदास करमचंद गांधी था। माता का नाम पुतलीबाई ओर पत्नी कस्तूरबा गांधी है। गांधीजी देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायें है।

उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के लिए अपना पूरा जीवन व्यतीत कर दिए। देश को आजादी कराने में अंग्रेजों की गुलामी से आजाद कराने के लिए काफी अहम लड़ाई लड़ी थी। महात्मा गांधी द्वारा अनेकानेक आंदोलन भी चलाया गया जोकि ईंट पत्थर साबित हुआ है जैसे चंपारण आंदोलन, खेड़ा आंदोलन, खिलाफ आंदोलन,नमक आंदोलन, और भारत छोड़ो आन्दोलन इस तरह के आंदोलन गांधी जी ने चलायें है। आज हमारे देश उनके बलबूते पर ही एक विशाल जनसंख्या वाला देश है। जहां 300 करोड़ जनसंख्या की आबादी वाला भारत देश है, जहां हर वर्ग समुदाय के लोग निवास करते हैं। यह सबकुछ सिर्फ गांधी जी के परिश्रम का ही फल है। गांधीजी अंग्रेज़ी के साथ लड़ाई लड़ी तो किसी औजारों की हत्यार से नहीं लड़े बल्कि उन्होंने अपने दिमाग के बदोलत से ही लड़ाई लड़कर भारत देश को आजादी दिलाई। आज के इस कार्यक्रम में उपस्थित गांव के सभी वरिष्ठ गणमान्य नागरिक, युवा वर्ग, महिला व स्थानीय अमला आंगनबाड़ी, मितानिन, रोजगार सहायक, महिला स्व-सहायता समूह व अन्य सभी ग्रामीण जनताओं ने कार्यक्रम के अंत में ली स्वच्छता की शपथ ग्रहण।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज