राजधानी से जनता तक कोरबा
कुसमुंडा थाना क्षेत्र में शनिवार को करंट की चपेट में आने से एक दंपती की मौत हो गई। हादसे में मृतकों की पहचान दुर्योधन महंत और उनकी पत्नी पार्वती महंत के रूप में हुई है। उनका 8 साल का बेटा अब अनाथ हो गया है।
घटना आदर्श नगर की है, जहां दुर्योधन और पार्वती किराए के मकान में रह रहे थे। मकान के पास लगे एक बिजली के खंभे से दुर्योधन को करंट लग गया। पति को बचाने के प्रयास में पार्वती भी करंट की चपेट में आ गई, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है




