पंडरिया तहसील के ग्राम पुतकी कला में सरकारी जमीन पर किया जा रहा है अवैध कब्जा ग्रामीणों ने किया विरोध

राजधानी से जनता तक जिला प्रमुख पवन तिवारी कबीरधाम

कवर्धा । जिले के पंडरिया तहसील अंतर्गत ग्राम पुतकी कला में सरकारी जमीन में अतिक्रमण किया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार जिस जमीन को वीरेंद्र सिंह अपना बताकर जेसीबी से तालाब पार और रोड की खुदाई की जा रही है वह ग्रामीणों के आने जाने की एकमात्र रास्ता है जिस पर कई सालो से ग्रामीणों का आवा जाहि है।उसे अपना बताकर मेन रोड को गड्ढा करवा दिया गया है।उस पर अपना कब्जा करने की कोशिश किया जा रहा है। बता दें कि खसरा नंबर 26 में तालाब है, खसरा नंबर 27 शासकीय भूमि है जो तालाब पार है और 28 नंबर वीरेंद्र सिंह की नाम से सरकारी रिकार्ड में अंकित है, लेकिन अब तक उनके द्वारा वहा पर कभी भी दावा नहीं किया गया. अब अचानक ही 28 नंबर खसरा में जहाँ पर रोड है उसे कब्जा किया जा रहा है। ग्रामवासियो का कहना है कि वीरेन्द सिंह अपना जमीन पटवारी के माध्यम से नापवाकर कब्जा कर ले लेकिन जो सरकरी जमीन है जो पुतकी कला खार में है उसे उसमे अतिक्रमण करने का कोई हक नहीं है।”

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज