कलेक्टर रोहित व्यास को दी गई भावभीनी विदाई – सूरजपुर

मोहन प्रताप सिंह

राजधानी से जनता तक. सूरजपुर/:– शासन के नवीनतम आदेश के तहत् सूरजपुर जिले के कलेक्टर रोहित व्यास का स्थानांतरण जिला जशपुर हो गया है। इस कारण आज जिला प्रशासन सूरजपुर द्वारा कलेक्टर रोहित व्यास को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर कलेक्टर रोहित व्यास की धर्मपत्नी गीतांजलि यति भी मौजूद रहीं। इस दौरान उनके द्वारा जिले के विकास के लिये किए गये नवाचार, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए उठाये गये महत्वपूर्ण कदम का उल्लेख किया गया। अपने विदाई के अवसर पर कलेक्टर रोहित व्यास ने भी जिला प्रशासन की पूरी टीम को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और पूरी निष्ठा व लगन के साथ आगे भी कार्य करने की सलाह दी, जिससे कि आमजन के बीच शासन व प्रशासन की सकारात्मक छवि का निर्माण हो। जिला पंचायत सीईओ कमलेश नंदिनी साहू ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

 

उन्होंने कहा कलेक्टर रोहित व्यास की कार्यशैली, कर्मठता, समर्पण व सशक्त मार्गदर्शन से जिले के सतत विकास की दिशा में निरंतर कार्य किया गया है। शासकीय सेवा में स्थानांतरण एक प्रक्रिया है, जिसके तहत् कलेक्टर सर का स्थानांतरण जिला जशपुर हुआ है। उनके उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता, मार्गदर्शन एवं नवाचार से जिस प्रकार सूरजपुर जिले ने सफलता के नये आयाम स्थापित किए है उसी के तर्ज पर उनका जशपुर कलेक्टर बनना जशपुर जिले के विकास को सकारात्मक दिशा देगा। इस अवसर पर अपर कलेक्टर नयनतारा सिंह तोमर ने कलेक्टर रोहित व्यास के द्वारा किए गए कार्यों को उल्लेखित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर शिवानी जायसवाल ने कहा कि उनके धैर्य एवं संतुलित व्यवहार के लिए याद किया जाएगा। विदाई समारोह में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा कलेक्टर रोहित व्यास को उनके नये दायित्व व जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज