आयुर्वेदिक उपाय जड़ी बूटी एवं युवा भारत माय भारत के महत्व सात दिवसीय विशेष शिविर रासेयो चैतमा ग्राम पंचायत रॉल में जनजागरूकता अभियान

चैतमा। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना चैतमा सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम पंचायत रॉल में स्वयं सेवकों ने ग्राम पंचायत में स्वच्छता अभियान चला कर ब्यक्तिओ को प्रेरित किया। अटल बिहारी वाजपेयी विश्विद्यालय बिलासपुर डॉ मनोज सिन्हा समन्वयक, जिला संगठक प्रो वाय के तिवारी, प्राचार्य संरक्षक चंद्राणी सोम शिविर संयोजक कार्यक्रम अधिकारी वीरेंद्र कुमार बंजारे सहयोगी चंद्रमुखी साहू के मार्गदर्शन में सात दिवसीय ग्रामीण शिविर का संचालन किया जा रहा है।बौद्धिक चर्चा में आयुर्वेदिक चिकित्सा जड़ी बूटी के जानकार दशरथ प्रजापति, सुरेन्द्र सिंह नेटी ब्यख्याता, मुरारी लाल धीवर ब्यवसायिक टीचर के उपस्थित में बौद्धिक चर्चा ब्यख्यान में हिस्सा लिया। बौद्धिक चर्चा में सुरेन्द्र सिंह नेटी ब्यख्याता रचनात्मक कार्य कर समाज को प्रेरित करने का कार्य कर रहे हैं।स्वंय सेवकों को प्रेरित किया।मुरारीलाल धीवर ने माय भारत पोर्टल के महत्व को बताया। ऑनलाइन के महत्व को बताया। आयुर्वेद के जानकार योगाचार्य दशरथ प्रजापति ने बताया कि इसके अतिरिक्त, आयुर्वेद स्वस्थ वजन बनाए रखने, पाचन में सुधार करने, ऊर्जा बढ़ाने, तनाव कम करने और प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में मदद करता है। मधुमेह, हृदय रोग, अस्थमा और गठिया जैसी दीर्घकालिक बीमारियों से निपटने की आपकी क्षमता में इसका सबसे अधिक लाभ होगा।जड़ीबूटी के उपयोग को बताया। कार्यक्रम अधिकारी वीरेंद्र कुमार बंजारे ने बताया कि नुक्कड़ नाटक के माध्यम से माहवारी स्वच्छता के लिए महिलाओं को स्वच्छता के महत्व को बताया। पंचम दिवस श्रमदान चार सोख्ता गड्डा ,एक कूड़ादान ,एक चबूतरा प्राथमिक विद्यालय भवन का पोताई उपस्वास्थ्य केंद्र में खरपतवार की सफाई आंगनबाड़ी केंद्र का सफाई अभियान कर स्वंय सेवकों ने श्रम दान किया।थीम– युवा भारत के युवा एवं डिजिटल इंडिया के लिए के लिए युवा का उद्देश्य बताया।ग्राम पंचायत रॉल के सरपंच, उपसरपंच, वरिष्ठ नागरिकों, ग्राम वासी, महिलाओं ने प्रशंसा की।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज