अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार थाना नवागढ़ पुलिस की त्वरित कार्यवाही

राजधानी से जनता तक । रिगनी / खरौद आरोपी के कब्जे से 03 किलो 110 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 30000/रुपए एवं परिवहन में प्रयुक्त एक मोटर सायकल को बरामद किया गया आरोपी के विरूद्ध धारा 20 (B) NDPS के तहत की गयी कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर आरोपी – प्रहलाद कश्यप पिता बुटुराम उम्र 46 वर्ष साकिन नेगुरडीह थाना नवागढ जिला जांजगीर चांपा*श्रीमान विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा* के निर्देशन में जिले में अवैध शराब, मादक पदार्थ व जुआ पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध करने हेतु लगातार दिशा निर्देश मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में नवागढ़ पुलिस को मुखबीर सूचना मिली की सुपर स्पेलेण्डर मोटर सायकल क्रमांक CG- 11 BF- 3439 में गांजा परिवहन कर रहे हैं कि सूचना पर गवाहों के साथ रेड कार्यवाही हेतु थाना नवागढ़ क्षेत्र के नेगुरडीह चौक के पास गया तो एक सुपर स्पेलेण्डर मोटर सायकल केरा तरफ से आता हुआ दिखा जिसे रोका गया , जो नाम पुछने पर अपना नाम प्रहलाद कश्यप पिता बुटुराम उम्र 46 वर्ष निवासी नेगुरडीह का बताया। जिसके कब्जे से 03 किलो 110 ग्राम गांजा कीमती 30000 रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल को बरामद किया जाकर आरोपी के विरुद्ध धारा 20 (B) NDPS एक्ट का पाये जाने से अपराध क्रमांक 475/2024 पंजीबद्ध किया जाकर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 23.11.2024 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी नवागढ़, रमेश भारद्वाज, कुलदीप खुंटे, जनक कश्यप, अनिल कुर्रे एवं थाना नवागढ़ स्टॉप का सराहनीय योगदान रहा।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज