धान खरीदी केंद्र तनौद 535 व खरीदी केंद्र खोरसी 1030 हुई बोहनी

रिगनी / खरौद तनौद व खोरसी खरीदी केंद्र से 2-2 किसानों से 154 क्विंटल धान खरीदी की गई।*
तनौद धान खरीदी केंद्र में तनौद व खोरसी में 11वें दिन धान खरीदी की बोहनी हुई जिसमें तनौद खरीदी केंद्र से रामबिलास साहू पिता अजोंरवा, अजय पिता शिवकुमार यादव, से 70 किवंटल व खोरसी धान खरीदी केंद्र तुलसी पिता लक्ष्मण गोंड, अनिल कुमार पिता लैनादास किसानों से 84 क्विंटल धान की खरीदी की गई। भाजपा जिला अध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल के मुख्य आतिथ्य व शरदचंद्र शर्मा पामगढ़ मंडल महामंत्री अध्यक्षता में पूजा-अर्चना व धान का तौल कर खरीदी का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबंध करते हुए गुलाब सिंह चंदेल ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों की स्थिति को बेहतर एवं सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य शासन द्वारा किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी समर्थन मूल्य पर करने के साथ 72 घंटे के अंदर किसानों को को धान खरीदी का भुगतान किया जाएगा। किसानों को किसी प्रकार की समस्या आने पर किसान धान खरीदी केंद्र प्रभारी और जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में संपर्क कर सकते हैं। शरदचंद्र शर्मा भाजपा महामंत्री ने कहा कि धान बेचने आए किसानों कोअसुविधा का सामना न करना पड़े इसके लिए केंद्र में पर्याप्त व्यवस्था की गई है। धान बेचने के वाले किसान इसी प्रकार रामहरि साहू अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति तनौद में 14 किसानों को माला पहनाकर व शाल श्रीफल भेंट सम्मान किया गया। जादू लाल साहू, लक्ष्मण केवट, शिवमंगल कर्ष, रामरतन साहू,रामसाय,लक्ष्मण साहू,रामेश्वर साहू,सभी किसानों ने श्रीफल शाल सम्मानित होकर प्रफुल्लित हुए दोनों खरीदी केंद्र में किसानों 154 क्विंटल धान की खरीदी कर धान खरीदी की शुरुआत हुई। तनौद खरीदी केंद्र प्रभारी व संस्था प्रबंधक शिवप्रसाद पटेल ने बताया कि किसानों से मोटा, महामाया एवं सरना धान 2300 रुपये प्रति क्विंटल व पतला एचएमटी व आईआर छत्तीस धान 2320 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य पर खरीदी की जाएगी। किसान धान बेचने के पूर्व धान की नमी की जांच करने के साथ टोकन लेने के बाद ही धान बेचने के लिए धान खरीदी केंद्र में आए, इस धान खरीदी के शुभ अवसर पर शंकर लाल साहू शाखा प्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय मर्यादित बैंक शाखा शिवरीनारायण,अर्जुन साहू डाटा ऑपरेटर,सनत कुमार प्यारे लाल साहू,साहू,संतोष महिपाल, गनेश्वर साहू, लालाजी श्रीवास, दुर्गा साहू दीपक कुमार साहू कृष्ण कुमार केवट, बेदराम साहू तनौद,नवीन दुबे,अध्यक्ष प्राथमिक कृषिसाख सहकारी समिति खोरसी,अशोक कुमार जांगड़े, रामजी संस्था प्रबंधक प्राथमिक कृषिसाख सहकारी समिति खोरसी कृषि विस्तार अधिकारी , दुष्यंत साहू डाटा ऑपरेटर खोरसी प्रदीप साहू, प्रशांत दुबे,खीख राम चौहान, सरपंच खोरसी, रामपाल साहू

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज