दुर्ग निगम कर रहा हादसे का इंतजार, बेतरतीब निर्माण से राहगीर परेशान

रहवासियो ने इसकी मजबूती पर भी सवाल उठाया है और कहा है कि सरिया का इस्तेमाल भी प्रॉपर तरीके से नहीं किया जा रहा है जिससे इसकी चलिटी खराब होने की संभावना है। रहवासियों के आने जाने के लिए नाले के ऊपर स्लैब ढालने के मटेरियल के लिए पैसे मांगे जाने की शिकायत भी मिल रही है।
-दुर्घटना की आशंका बनी है लगातार..
धनोरा की ओर से आने वाले राहगीर इस काम से परेशान हैं। ठेकेदार ने खोदे गए मिट्टी को सड़क के किनारे रख दिया है। सुरक्षा मानकों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही है। किसी प्रकार का घेरा है न कोई स्टॉपर लगा है। मिट्टी के ढेर से सामने से आने वाले वाहन भी नहीं दिखाई देते, जिससे दुर्घटना की आशंका लगातार बनी हुई है। ऐसा लगता है कि निगम प्रशासन किसी की दुर्घटना के इंतजार में है। इंजीनियर करण यादव का कहना है कि मॉनिटरिंग डेली की जा रही है लेकिन सुरक्षा मानकों का मॉनिटरिंग करने कोई इंजीनियर उपलब्ध नहीं है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज