टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस 1 से 4 के मध्य रहेगी रद्द

राजधानी से जनता तक । रायपुर ।  दक्षिण पूर्व रेलवे के कोटशिला स्टेशन में यार्ड रिमॉडलिंग व अन्य संरक्षा संबंधित कार्य हेतु पावर ब्लॉक के कारण कुछ गाडिय़ों का परिचालन प्रभावित रहेगा। दक्षिण पूर्व रेलवे के कोटशिला स्टेशन में यार्ड रिमॉडलिंग एवं अन्य संरक्षा संबंधित कार्य हेतु पावर ब्लॉक लिया जायेगा 7 जिसके फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबन्धित निम्न गाडिय़ों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
रद्द होने वाली गाडिय़ां :-
दिनांक 01 दिसम्बर से 04 दिसम्बर 2024 तक गाड़ी संख्या 18113/18114 टाटानगर-बिलासपुर-टाटानगर  एक्सप्रेस रद्द रहेगी। दिनाँक 03 दिसम्बर  2024 को गाड़ी संख्या 18110/18109  नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी- टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है