बिना चिकित्सकीय पर्ची नशीली दवाई बेचने वाले मेडिकल संचालकों पर कार्यवाही से हड़कंप

रायपुर । पुलिस और प्रशासन को लगातार शिकायत मिल रही थी कि राजधानी के अधिकतर मेडिकल स्टोर्स पर नशीली दवाओं की बिक्री की जा रही है। कलेक्टर-एसएसपी की नाराजगी के बाद सोमवार को शहर के अलग-अलग इलाकों के 30 मेडिकल स्टोर्स पर छापेमार कार्रवाई की गई। औषधि विभाग एवं पुलिस के करीब 50 अधिकारियों की 11 संयुक्त टीम ने दुकानों में छापे मारे। जांच के दौरान रायपुरा स्थित जय दुर्गा मेडिकल स्टोर्स में बिना प्रिस्क्रिप्शन नारकोटिक्स दवाई बेची जा रही थी। विभाग ने उसके खिलाफ कार्रवाई की। चंगोराभाठा में स्थित दिनेश मेडिकल स्टोर्स, खरोरा के श्री मेडिकल स्टोर्स व गुजरात मेडिकल स्टोर्स में नशीली दवाइयां जब्त की गई। मेडिकल स्टोर्स के संचालक इन दवाइयों की बिक्री को लेकर कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर पाए। इसके बाद औषधि विभाग के अफसरों ने चारों मेडिकल स्टोर्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके अलावा अन्य दुकानों में औषधि नियमावली का उल्लंघन पाया गया। इन सभी दुकान संचालकों को स्पष्टीकरण देने के लिए नोटिस जारी किया जा रहा है। गौरतलब है कि औषधि विभाग की ओर से नशीली दवाओं की बिक्री के खिलाफ पिछले 6 महीने में जिले के 52 मेडिकल स्टोर्स को स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया गया है। इनमें 33 मेडिकल संचालकों के लाइसेंस निलंबित और पांच के निरस्त किए गए। अफसरों का दावा है कि नशीली दवाओं के प्रतिबंध के लिए छापामार कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज