धान खरीदी पर कलेक्टर की सख्ती, उठाव प्रक्रिया में तेजी के कड़े निर्देश

राजधानी से जनता तक । कवर्धा । जिला प्रमुख पवन तिवारी ।  कलेक्टर गोपाल वर्मा ने आज समय सीमा की बैठक में राज्य शासन की प्राथमिकता वाली खरीफ़ विपणन वर्ष 2024-25 की धान खरीदी व्यवस्था, महतारी वंदन योजना, महतारी सदन, आयुष्मान स्वास्थ्य योजना, सासंद, प्रभारी मंत्री एवं विधायक निधि से स्वीकृत निर्माण कार्यो की गहन समीक्षा की। कलेक्टर ने जिले में सुचारू रूप से चल रहे धान खरीदी व्यवस्था पर निर्देश देते हुए धान उठाव में प्रगति लाने पर कड़े निर्देश दिए। उन्होने कहा कि किसी भी धान खरीदी केंद्रों में किसी भी प्रकार की किसानों को अनावश्यक परेशानियां नही होनी चाहिए। धान खरीदी केंद्रों में विशेष मॉनिटरिंग रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने धान खरीदी और भंडारण व्यवस्था की गहन समीक्षा की। खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के तहत अब तक 2 लाख 45 हजार क्विंटल धान खरीदी की जा चुकी है। बैठक में डीएमओ चंद्रा ने बताया कि जिले में 6,64,157 मेट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य निर्धारित है, जिसमें से 3,00,000 मेट्रिक टन धान जिले के मिलर्स और 2,00,000 मेट्रिक टन अन्य जिलों के मिलर्स द्वारा उठाया जाएगा।
शेष धान में से 50,000 मेट्रिक टन जिले के संग्रहण केंद्रों, 57,000 मेट्रिक टन रायपुर जिले के तिल्दा केंद्र, और 57,000 मेट्रिक टन दुर्ग जिले के अरसनारा और कोडिया संग्रहण केंद्रों में भंडारित किया जाएगा। अब तक 3,60,000 क्विंटल धान के लिए टीओ जारी किया गया है, जिसमें से 1,45,640 क्विंटल का भंडारण हो चुका है। कलेक्टर ने अधिकारियों को धान उठाव प्रक्रिया में तेजी लाने और समितियों में जमा धान की समस्या का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिले में अब तक 20,45,000 क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है, और मिलर्स का डीओ कटने की प्रक्रिया 11 दिसंबर 2024 से प्रारंभ होगी।

कलेक्टर के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ अजय त्रिपाठी ने समय सीमा बैठक की समीक्षा करते हुए अधिकारियो को सख्त निर्देश भी दिए।

कलेक्टर ने महतारी सदन के लिए जिले में स्वीकृत 13 ग्राम पंचायतों में प्रगति की जानकारी लेते हुए महतारी सदन निर्माण कार्य की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की। जिले के 13 ग्राम पंचायतों में इस कार्य के लिए 3 करोड़ 21 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। प्रत्येक महतारी सदन के लिए 24 लाख 70 हजार रुपए की राशि निर्धारित है। निर्माण कार्य विकासखंड कवर्धा के कवर्धा, धरमपुरा, मोहतरा खुर्द में किया जाना है। इसी तहत विकासखंड पंडरिया के पंडरिया, कुंडा, भागूटोला, विकासखंड बोड़लाः बोड़ला, लखनपुर, विकासखंड सहसपुर लोहारा के सहसपुर लोहारा, खडौदा (रवेली), पांडा तराई, रनवीरपुर और विकासखंड पिपरिया के पिपरिया में किया जाएगा। कलेक्टर ने इन कार्यों को शीघ्र और गुणवत्ता के साथ शुरू करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जल जीवन मिशन और सड़क निर्माण में सुधार लाने पर कड़े निर्देश दिए। बैठक में जल जीवन मिशन और प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत जल आपूर्ति और पक्की सड़क निर्माण कार्यों की प्रगति पर चर्चा हुई। कलेक्टर ने अधिकारियों को जल आपूर्ति और सड़क निर्माण कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही, गौ अभ्यारण परियोजना और आयुष्मान योजना की प्रगति पर भी समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज