धान खरीदी उपार्जन केन्द्र झिरीपानी में धान खरीदी प्रभारी का बड़ा खेल 41.200, 300 किलो ग्राम से भी अधिक धान की तोलाई जिससे किसानों को हो रहा है भारी नुक़सान

राजधानी से जनता तक

गरियाबंद – छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार विष्णु देव साय ने 14 नवम्बर से छत्तीसगढ़ में धान खरीदी करना शुरू कर दिया गया है। इसी के चलते आज झिरीपानी धान खरीदी उपार्जन केन्द्र में उक्त धान खरीदी प्रभारी अपने मन मानी अर्थात किसानों से प्रति क्विंटल 41.200,300किलो ग्राम खरीदी किया जा रहा है। जहां बार दाना में 41.200 किलो ग्राम खरीदी करने से बार दाना में फूल पैकिंग हो रहा है, और जब उसे सिलाई किया जाता है तो अधिक भरा हुआ धान को निकाल कर उसे कहा रखा जा रहा है।जब राजधानी से जनता तक न्यूज संवाददाता झिरी पानी धान खरीदी उपार्जन केन्द्र में धान खरीदी को लेकर किसानों को उनकी समस्या को जानने किसानों से वार्ता किया गया तो उन्होंने कहा कि शासकीय खरीदी समर्थन में 40.200,300 किलो ग्राम लिया जाना चाहिए। यही स्थिति को जिला मुख्यालय से उषा ध्रुव सहायक पंजीयक अधिकारी के द्वारा भी बताया गया था। किंतु उक्त धान खरीदी प्रंबधक उच्च अधिकारी का नियमों का पालन न करते हुए किसानों से धान 41.200,300 किलो ग्राम लिया जा रहा है। इस तरह कई किलो धान का हेराफेरी की जा चुकी है। मौखिक रूप से उक्त धान खरीदी प्रभारी भूवेद्र सिंह नायक ने कहा कि हम 41.800,900 किलो ग्राम खरीदी कर सकते हैं।जब एक किसान के धान तोल चल रही थी और उसी दरम्यान जब यह देखा गया कि छोटा सा बार दाना में 40.800 किलो ग्राम धान तोला गया तो उसी समय बार दाना में धान अधिक भर गई थी।जब उसे देखकर कहा गया तो तत्काल उसे तोल मशीन से नीचे रख दिया गया। और उसे दूसरे बार दाना में पलटी करने को कहा गया। इस तरह कई किलो धान को हेर-फेर किया गया होगा। इसमें सरकार कि भारी नुक़सान होने की बहुत संभावना है। जबकि साय सरकार किसानों को की हितैषी है, और किसी भी प्रकार कि समस्या से देखना नहीं चाहती है। किंतु इधर जमीनी स्तर पर संबंधित कर्मचारी बड़ा खेल खेल रहे हैं।40.600,700 लेने के जगह पर 41.200,300 किलो ग्राम धान किसानों से खरीदी किया जा रहा है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज