राजधानी में बड़ा हादसा : आठवीं मंजिल की छत गिरी, दो की मौत कई घायल

रायपुर । राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड में एक निर्माणाधीन आठ मंजिला इमारत की छत गिरने से दबकर दो मजदूरों की मौत हो गई है वहीं कई मजदूर घायल हो गये है जिनका उपचार जारी है। वहीं हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम बचाव कार्य में जुटी है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार रायपुर के वीआईपी रोड में अविनाश एलिगेंस की निर्माणाधीन रेसिडेंशियल कॉप्लेक्स के सातवीं मंजिल पर छत ढालने के लिए सेंट्रिंग का काम चल रहा था इसी दौरान शनिवार को पूरी की पूरी सेंटिं्रग गिर गई और नीचे और उपर काम कर रहे मजदूर उसकी चपेट में आ गये। इस हादसे में कई मजदूर सेंटिं्रग प्लेट तथा लोहे की रॉड के नीेचे दब गये। बताया जाता है कि इस हादसे में 11 मजदूर दब गये थे जिनमें से 9 लोगों को बाहर निकाल लिय गया और अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान दो मजदूरों की मौत हो गई। वहीं दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं दो मजदूरों को देर शाम तक नही निकाला जा सका था। घायलों में बिहार के मजदूर भी शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम बचाव कार्य में जुट गई है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मौत की पुष्टि रायपुर कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने पुष्टि की है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज