ईवीएम संचालन के सम्बंध में आमनागरिको को वार्ड में मिलेगी जानकारी, देखे आपके वार्ड में कहा और कब होगा डिमॉन्सट्रेशन.?

राजधानी से जनता तक कोरबा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत के निर्देशानुसार शहर के वार्डो में नगरीय निकाय निर्वाचन में ईवीएम के संचालन के संबंध में आमनागरिको को जागरूक किया जायेगा। वार्ड में लगने वाले शिविर में आम नागरिकों की शंकाओं / जिज्ञासाओं का निराकरण करने हेतु प्रति वार्ड (शासकीय कार्यालय में) ई.व्ही.एम. प्रदर्शन / जानकारी केन्द्र बनाया गया है। इस हेतु Demonstration Plan तैयार कर कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गई है, जिसमें समय प्रातः 10:30 बजे से सायं 5:00 बजे तक निर्धारित दिवस / स्थल में ई.व्ही.एम. का प्रचार प्रसार करना सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित कर्मचारियों को दिए गये हैं।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है